Home
News

कहीं भी जाएं ये बैग आपका साथ नहीं छोड़ेगा

By Rahul

ब्‍लूटूथ भले ही एक साधारण तकनीक हो लेकिन इसके बिना कई अविष्‍कार अधूरे हैं, जैसे इस बैग को ही ले लीजिए। ब्‍लूस्‍मार्ट नाम के इस बैग में ब्‍लूटूथ कनेक्‍टीविटी ऑप्‍शन दिया गया है जिसकी मदद से आप अपने स्‍मार्टफोन से इसे कहीं भी ट्रैक कर सकते हैं। इस बैग में 37 वॉट की लीथियम ऑयन बैटरी लगी हुई है जिसकी मदद से आप अपना मोबाइल भी चार्ज कर सकते हैं। इसमें लगी बैटरी इसका सबसे आकर्षक फीचर है जो किसी भी उपभोक्‍ता के काफी काम आएगा।

इसके अलावा ब्‍लूस्‍मार्ट नाम के इस 34L, 21.5″ x 14″ x 9″ साइज के इस बैग में डिजिटल प्रॉक्‍सिमिटी ट्रिगर लॉक लगा हुआ है जो आपको फोन पर इस बात की जानकारी देता है कि बैग से आप दूर जा रहे हैं।

कहीं भी जाएं ये बैग आपका साथ नहीं छोड़ेगा

इसके फीचर यहीं पर खत्‍म नहीं होते इसमें एक स्‍केल भी लगी हुई है जिसकी मदद से आप बैग का भार देख सकते हैं, ये फीचर आपको एयरपोर्ट के एक्‍ट्रा लगेज के पैसे बचाने में मदद करेगा साथ ही इसमें एक क्‍विक पॉकेट दी गई जिससे एयरपोर्ट पर आप अपने इलेक्‍ट्रॉनिक सामानों को सुरक्षा के दौरान आराम से निकाल सकते हैं।

अब आप सोंच रहे होंगे इस बैग की जानकारी हमे मिलेगी कैसे, तो इसके लिए आपको अपने फोन में एक ऐप इंस्‍टॉल करनी होगी जिसकी मदद से आप बैग की सारी जानकारी फोन पर ही पा सकते हैं। उम्‍मीद की जा रही है ये बैग अगले साल तक यूएस के बाजारों में मिलना शुरु हो जाएगा। हालाकि इस बैग का उत्‍पादन करने के लिए अभी $1,003,500 तक का फंड इक्‍ट्ठा किया जा चुका है लेकिन कुछ और फंड की जरूरत है जिसके बाद इसका उत्‍पादन शुरु हो जाएगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Bluesmart is a high-quality carry-on suitcase that you can control from your phone, like a boss.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X