959 रुपए में लॉन्च हुआ ढ़ेर सारे फीचर्स वाला Bluetooth Earphone
ज़ेब्रोनिक्स ने अपना सबसे ख़ास वायरलेस ईयरफोन 'Zeb-Symphony' लॉन्च किया, जिसका प्लेबैक टाइम 13 घंटे है। वायरलेस नेकबैंड एक बड़े आराम से फिट होने वाले-ईयर टाइप इयरफ़ोन के साथ आता है, जो ज़बरदस्त साउंड रिप्रोडक्शन के साथ-साथ आस-पास के शोर को कम करने में भी मदद करता है। "Zeb-Symphony भारत भर के प्रमुख रिटेल स्टोर पर उपलब्ध है।

इयरफ़ोन एक व्यक्तिगत पसंद है, जो इस बात पर निर्भर करते हैं कि, वे कैसे दिखते हैं, कैसा महसूस कराते हैं और कैसी ध्वनि पैदा करते हैं। जब कोई एक वायरलेस ईयरफोन चुनता है, तो वो बिना किसी परेशानी के अपने हाथों को फ्री रखकर म्यूज़िक का आनंद उठाना चाहता है। इयरफोन में आपको शानदार म्यूज़िक का आनंद उठाने के लिए लम्बी बैटरी बैकअप की ज़रूरत होती है, और आपकी यह ज़रूरत Zeb-Symphony पूरा करता है।
Zeb-Symphony की खासियत
ज़ेब्रोनिक्स India Pvt. Ltd भारत के आईटी सहायक उपकरणों, साउंड सिस्टम, मोबाइल / लाइफस्टाइल एक्सेसरीज, और सर्विलांस उत्पादों में काफी लोकप्रिय है। इस कंपनी ने अपनी वायरलेस एक्सेसरीज़ में, वॉयस अस्सिटेंट के साथ Zeb-Symphony नामक अपना प्रमुख ईयरफोन लॉन्च किया है, जिसका म्यूज़िक प्लेबैक टाइम 13 घंटे का है। इसकी कीमत 959 रुपए है।
आरामदायक डिज़ाइन को ध्यान में रखते हुए, वायरलेस ईयरफोन एक नेकबैंड में आता है, जो एक सुपर लचीली संरचना के साथ पर्याप्त समर्थन प्रदान करता है। नेकबैंड सामग्री हल्की, बनावट में चिकनी और वाटर प्रूफ़ है। Zeb Symphony में एक ड्यूल पेरिंग सुविधा है और नेकबैंड मीडिया, वॉल्यूम और वॉइस पर नियंत्रण रखता है और Google और Siri उपकरणों के लिए वॉइस अस्सिटेंट प्रदान करता है।

Google / Siri वॉयस असिस्टेंट का सपोर्ट
वायरलेस ईयरफोन में Google / Siri उपकरणों के लिए एक वॉयस असिस्टेंट भी है, इसलिए अपनी जिज्ञासा का को पूरा करें, सवाल पूछें और उनके उत्तर पाएं चलते-चलते। एक और यूज़र-फ्रेंडली अनुभव प्रदान करने के लिए, ईयरफोन चुंबकीय ईयर टिप्स के साथ आता है ताकि आपको कोई उलझन ना हो और साथ ही जब बैंड पूरी तरह से चार्ज हो जाता है, तो एक पूर्ण बैटरी संकेत भी मिलता है।
ज़ेब्रोनिक्स के निदेशक, प्रदीप दोषी ने लॉन्च के इवेंट पर कहा, "यह सब उपयोगकर्ताओं को ऐसा अनुभव देने के लिए है, जिनकी उनको तलाश होती है, चाहे वो चुंबकीय ईयर टिप्स ताकि कोई परेशानी ना हो, या वॉइस अस्सिटेंट के लिए एक बटन जैसी छोटी चीज़ें क्यों ना हो, यह हमारे ग्राहकों के अनुभव को अधिक यूज़र-फ्रेंडली बनाता है ताकि वे अपने खाली समय का अच्छी तरह से आनंद उठा सकें।


Click it and Unblock the Notifications








