ऐसा छाता जिसे आप कभी भी नहीं भूलेंगे
गर्मियां शुरु हो चुकी है ऐसे में सभी के घरों में छाता आपको जरूर मिल जाएगा, हालाकि बरसात के मौसम में भी इसके बिना बाहर निकलना आपके लिए महंगा पड़ सकता है। कई लोगों को छाता भूलने की एक अजीब आदत होती है घर से तो सही सलामत छाता लेकर निकल जाते हैं मगर जल्द बाजी में कभी दुकान तो कभी स्टेशन में इसे भूल जाते हैं।

ऐसे लोगों की भूलने की आदत को ध्यान में रखते हुए न्यूयार्क बेस स्टार्टअप डेवेक ने एक ऐसा छाता बनाया है जो फोन पर आपको इस बात की सूचना देगा कि आप उसे छोड़ कर जा रहे हैं।

125 डॉलर के इस छाते में ब्लूटूथ की छोटी सी चिप लगी हुई है, जो आपके एंड्रायड फोन और आईओएस स्मार्टफोन से कनेक्ट रहती है। ये चिप 30 फीट तक की दूरी तक आपके फोन से छाते को कनेक्ट रखती है। जैसे ही आप छाते से दूर होते हैं ये चिप फोन पर एक मैसेज भेजती है। इस छाते को बनाने वाले मैकेनिकल इंजीनियर Dave Kahng की कंपनी इससे पहले 2005 में सस्ता और डिसपोजेबल छाता निकाला था।


Click it and Unblock the Notifications







