बीएमडब्ल्यू ला रहा है आईवियर और ऑटोमोबाइल का संगम
क्या आपने कभी ऐसी सुपर डिवाइस के बारे में सुना है जो कि आपको किसी वाहन को चलाते समय निर्देश दे या सलाह दें।

जी हां, बीएमडब्ल्यू ऐसी ही सुपर डिवाइस को मार्केट में राइडर्स के लिए लांच कर रहा है जो कि मिनी ऑगमेंटेंट विजन डिवाइस है।
दरअसल, यह कॉन्सेप्ट ऐसा है जिसमें सुरक्षा और आराम को देने के बारे में सोचा गया है। बीएमडब्ल्यू में प्रोवाइड ऐसे क्रिएशन के बारे में जानिए कुछ खास बातें:
नेविगेशन के लिए एंट्री
वाहन में नेविगेशन को सेट करके डेस्टिनेशन तक पहुँचा जा सकता है।
फर्स्ट माइल / लास्ट माइल
नेविगेशन डेस्टीनेशन में आपकी लोकेशन से आप अपने गंतव्य तक आसानी से पहुँच जाएंगे और आपको इसके लिए अपने फोन को चेक करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।
हेड अप डिस्पले फंक्शन
स्पीड, स्पीड लिमिट आदि को भी इसमें दिखाया जाएगा।
कॉन्टेक्ट एनालॉग नेवीगेशन और प्वाइंट ऑफ इंट्रस्ट
इस प्रकार के नेवीगेशन से वास्तविकता बढ़ जाती है और ड्राइव करने में आराम होती है।
मैसेजिंग
इस ग्लास में ऐसा बटन भी होगा जिसके माध्यम से आप आने वाले मैसेज आदि को भी पढ़ सकते हैं।
एक्स-रे व्यू / ट्रांसपेरेंट व्हीकल पार्ट
इस ग्लास में एक्स-रे व्यू भी प्रदान किया गया है।
पार्किंग
इसे पहनकर आप पार्किंग में आराम से गाड़ी भी पार्क कर सकते हैं।
क्वैलकॉम
इसे निर्मित करने का पूरा श्रेय, क्वैलकॉम कम्पनी को जाता है। इसे साझेदारी में निर्मित किया गया है।
अद्भुत
पहली बार ऐसा हुआ है किसी आईवियर और ऑटोमोबाइल टेक्नोलॉजी को एक साथ लाया जा रहा है, इस बारे में क्वैलकॉम के वाइस प्रेसीडेंट ने जानकारी दी है।
संभावनाएं
इस संदर्भ में निर्माता कम्पनी के सह-निदेशक का कहना है कि यह मात्र शुरूआत है, इस तकनीकी की भविष्य में अन्य संभावनाएं हैं।


Click it and Unblock the Notifications







