Home
News

लॉन्च हुए Boat के Nirvana Crystl ईयरबड्स, सिंगल चार्ज में चलेंगे 100 घंटे, मिलेगी प्रीमियम ऑडियो क्वालिटी

Boat Nirvana Crystl TWS : Boat ने भारत में अपने ऑडियो लाइनअप का विस्तार किया है। कंपनी Nirvana Crystl TWS ईयरबड्स लेकर आई है। कंपनी का दावा है कि यह नए ईयरबड्स यूजर्स को इमर्सिव लिसनिंग एक्सपीरियंस प्रदान करने के लिए डिजाइन किए गए हैं।

इनमें 32DB तक एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन (ANC) और Spatial ऑडियो जैसी शानदार सुविधाएं दी गई हैं। लेटेस्ट ईयरबड्स गेमर्स के लिहाज से भी अच्छा ऑप्शन साबित हो सकते हैं।

लॉन्च हुए Boat के Nirvana Crystl ईयरबड्स

Boat Nirvana Crystl TWS : प्राइस और अवेलेबिलिटी

Nirvana Crystl TWS ईयरबड्स ब्लेजिंग रेड, क्वाटंम ब्लैक और येलो पॉप कलर में लॉन्च किए गए हैं। इनकी कीमत 2,499 रुपये तय की गई है। ये ईयरबड्स Boat की आधिकारिक वेबसाइट, फ्लिपकार्ट, अमेजन, ब्लिंकिट और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए अवेलेबल होंगे।

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

एक्सपीरियंस और इनोवेशन- फ्यूचरिस्टिक डिजाइन के साथ क्लियर केस टेक ट्रांसपेरेंट और स्लीक लुक प्रदान करता है।

ऑडियो परफॉर्मेंस- प्रीमियम TWS ईयरबड्स Spatial Audio के साथ 3D-जैसा साउंड प्रदान करते हैं। ये 32dB एक्टिव नॉइज कैंसलेशन (ANC) से बाहरी शोर को रोकते हैं।

पावर और बैटरी लाइफ- एक बार चार्ज करने पर 100 घंटे का प्लेबैक और 10 मिनट की ASAP चार्जिंग से 220 मिनट का प्लेबैक मिलता है। इनमें 480mAh बैटरी के साथ ऑप्टिमाइज्ड चार्जिंग केस मिलता है।

कनेक्टिविटी और कॉल क्लैरिटी- Bluetooth v5.3 के साथ फास्ट और विश्वसनीय कनेक्टिविटी मिलती है। चार एडवांस्ड माइक्रोफोन्स (4Mics ENx टेक्नोलॉजी) से बैकग्राउंड नॉइज कम होती है, जिससे कॉल्स की क्लियरिटी बढ़ती है।

इन-ईयर डिटेक्शन से प्लेबैक रुकता और फिर से शुरू होता है। वहीं, BEAST मोड से गेमर्स को 60ms तक की अल्ट्रा-लो लैटेंसी मिलती है। ईयरबड्स को IPX4 रेटिंग भी मिली हुई है।

स्मार्ट इंटीग्रेशन और कंट्रोल्स- boAt Hearables ऐप के साथ कस्टमाइज्ड साउंड सेटिंग्स और नॉइज कैंसलेशन, Google Fast Pair (GFPS) के साथ कनेक्ट हो जाते हैं।

Nirvana Crystl ईयरबड्स को Boat ने खासतौर पर उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया है, जो बेहतरीन ऑडियो और शानदार म्यूजिक एक्सपीरियंस चाहते हैं।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X