boAt launched product : तगड़े डिस्काउंट और ऑफर्स के साथ boAt ने लॉन्च किए 6 नए प्रोडक्ट्स, जानिए कीमत
boAt launched product : भारत के सबसे पॉपुलर ऑडियो ब्रांडों में से एक boAt ने अपने 6 new product launches किए हैं. इस नए प्रोडक्ट्स की लिस्ट में Three earbuds, a Bluetooth speaker and two smartwatches शामिल हैं. इन प्रोडक्ट्स को भारत में 23 जुलाई और 24 जुलाई को शुरू होने वाली Amazon Prime Day 2022 सेल में सेल किया जाएगा. सेल हर साल नए ग्राहकों को आकर्षित करने और उन्हें जबरदस्त डिस्काउंट देने के लिए लाई जाती है.

boAt Rockerz 330-333 ANC Neckband
Latest boAt ANC रेंज के साथ, Rockerz 330-333 को बेहतर ऑडियो अनुभव प्रदान करने के लिए Dirac Opteo द्वारा संचालित क्रिस्टल बायोनिक साउंड का उपयोग करके बनाया गया है. इन नेकबैंड्स में 25dB एक्टिव साउंड कैंसिलेशन भी है. इसकी कीमत 1,499 रुपये रखा गया है.
boAt Aavante Bar Aaupera Soundbar
boAt Aavante Bar Aaupera स्पीकर है, जिसमें एक्सेसिबिलिटी के लिए built-in alexa , 120W RMS boAt ट्रेडमार्क साउंड, EQ मोड्स और डुअल फ़ार-फील्ड मिक्स हैं. अपने स्टाइलिश डिज़ाइन के साथ, boAt Aavante Bar Aaupera को हर एंटरटेनमेंट स्टाइल के लिए डिजाइन किया गया है. इसकी कीमत 9,999 रुपये रखी गयी है.
boAt Airdopes 413 ANC Earbuds
BoAt Airdopes 413 ANC में 2x ENx इनेबल्ड माइक, 25db एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन, 10mm ड्राइवर और 20 घंटे का बैटरी बैकअप जैसे खास फीचर्स हैं. इसे boAt सिग्नेचर साउंड के साथ ट्यून किया गया है. इसकी कीमत 1,999 रुपये रखी गई है.
boAt Airdopes 121 Pro Earbuds
Airdopes 121 Pro में 10mm ड्राइवर, boAt सिग्नेचर साउंड, ब्लूटूथ 5.3 और 40 घंटे तक का प्लेटाइम मिलता है. बेहतर कनेक्टिविटी के लिए, एयरडोप्स 121 प्रो इंस्टा वेक एन 'पेयर फीचर के साथ आता है. इसकी कीमत 1,299 रुपये है.
boAt Xtend Pro Smartwatch
BoAt Xtend Pro स्मार्टवॉच 1.78-इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ और 100+ वॉच फेस लॉन्च हुई है. इसमें 700+ सक्रिय मोड, एक बार चार्ज करने पर 10 दिनों तक की बैटरी लाइफ, IP68 वॉटर रेजिस्टेंस, ब्लूटूथ कॉलिंग और वॉयस असिस्टेंस की सुविधा है. boAt का दावा है कि वॉच 30 मिनट की चार्जिंग में 100% चार्ज हो जाती है. बता दें इसकी कीमत: 3,499 रुपये है.
BoAt Wave Call Smartwatch
BoAt Wave Call Smartwatch में .69-इंच का HD डिस्प्ले है जिसमें 550 निट्स ब्राइटनेस और एक डायल-पैड है. इसमें एक बिल्ट-इन स्पीकर है और यह ब्लूटूथ कॉलिंग को सपोर्ट करता है. इसके अतिरिक्त, यह कई प्रकार के गेम्स मोड के साथ आती है. इसके साथ वॉच आपकी कैलोरी को ट्रैक और मॉनिटर भी करती है. ताकि आप के स्वास्थ का ख्याल रखा जा सके. कीमत की बात करें तो यह 1,999 रुपये उपल्बध है.
लेटेस्ट मोबाइल और टेक न्यूज, गैजेट्स रिव्यूज़ और टेलिकॉम न्यूज के लिए आप Gizbot Hindi को Facebook और Twitter पर फॉलो करें.


Click it and Unblock the Notifications







