boAt ने लॉन्च किए तगड़े वायरलेस हेडफोन, कम कीमत में धांसू फीचर्स और ऑडियो का सपोर्ट
इंडियन ऑडियो ब्रांड boAt ने भारत में अपने नए वायरलेस हेडफोन्स boAt Rockerz 650 Pro लॉन्च कर दिए हैं। इन हेडफोन्स में AI-पावर्ड एनवायरनमेंटल नॉइज कैंसलेशन (AI-ENx) फीचर दिया गया है।
यह हेडफोन्स boAt Rockerz 551 ANC Pro और boAt Rockerz 551 ANC की सीरीज में शामिल हुए हैं, जो एक्टिव नॉइज कैंसलेशन फीचर के साथ आते हैं। इनमें कैसे फीचर्स दिए गए हैं और इनकी कीमत कितनी है। आइए जानते हैं।

boAt Rockerz 650 Pro की कीमत और अवेलेबिलिटी
भारत में इन हेडफोन्स की कीमत 2,799 रुपये रखी गई है। इन्हें ब्लैक, सेज ग्रीन और स्टारी नाइट कलर ऑप्शन में लाया गया है। इन्हें फ्लिपकार्ट, अमेजन, मिंत्रा और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं।
boAt Rockerz 650 Pro: फीचर्स
इन हेडफोन्स में 40mm डायनामिक ड्राइवर्स और डॉल्बी ऑडियो सपोर्ट है, जो दमदार बास और साराउंड साउंड एक्सपीरियंस प्रदान करता है। इसमें टच और स्वाइप-बेस्ड कंट्रोल्स दिए गए हैं, जिनसे म्यूजिक और कॉल्स को मैनेज किया जा सकता है। इसके अलावा, आप boAt सिग्नेचर साउंड और Dolby Audio के बीच स्विच कर सकते हैं और वॉइस असिस्टेंट का भी यूज कर सकते हैं।
इन हेडफोन्स में एक खास Beast Mode दिया गया है, जो एक्टिव होने पर 60ms का लो लेटेंसी एक्सपीरियंस देता है, जिससे गेमिंग और भी स्मूथ हो जाती है। लेटेस्ट हेडफोन्स ब्लूटूथ और AUX पोर्ट के साथ आते हैं और इनमें मल्टी-डिवाइस कनेक्टिविटी का सपोर्ट भी है। इस फीचर से आप एक साथ कई डिवाइस जैसे फोन, टैबलेट और लैपटॉप से कनेक्ट कर सकते हैं और आसानी से स्विच कर सकते हैं।
बैटरी और चार्जिंग
boAt के अनुसार, ये हेडफोन्स 80 घंटे तक का रनटाइम प्रदान करते हैं और इन्हें सिर्फ 1 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है। केवल 10 मिनट की चार्जिंग में ये 10 घंटे का प्लेबैक टाइम देते हैं।
boAt Hearables ऐप सपोर्ट
ये हेडफोन्स boAt Hearables ऐप के साथ भी कम्पैटिबल हैं, जिससे यूजर्स को EQ, ANC और टच-बेस्ड कंट्रोल्स का एक्सेस मिलता है। इसके जरिए आप अपने हेडफोन्स की साउंड क्वालिटी और सेटिंग्स को कस्टमाइज कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








