boAt लाया सस्ती स्मार्टवॉच, सिंगल चार्ज में चलेगी 15 दिन, HD डिस्प्ले और कमाल के हेल्थ फीचर्स से लैस
boAt ने भारत में एक किफायती स्मार्टवॉच लॉन्च की है। कंपनी boAt Storm Infinity को लेकर आई है। कंपनी का दावा है कि इसमें दी गई बैटरी सिंगल चार्जिंग में 15 दिन की बैटरी लाइफ दे सकती है। इसमें 1.83 इंच की एचडी डिस्प्ले दी गई है।
लेटेस्ट स्मार्टवॉच में Wake Gesture फीचर दिया गया है, जिससे केवल रिस्ट घुमाने पर स्क्रीन अपने आप ऑन हो जाती है। स्टॉर्म इंफिनिटी स्मार्टवॉच में क्या खूबियां दी गई हैं और इसकी कीमत कितनी है। सब यहां बताने वाले हैं।

boAt Storm Infinity प्राइस और अवेलेबिलिटी
बोट स्टॉर्म इंफिनिटी स्मार्टवॉच की कीमत 1,299 रुपये है। इस पर लॉन्च ऑफर के तौर पर 100 रुपये की छूट भी मिल रही है। जिसके बाद कीमत 1,199 रुपये रह जाती है। इसमें एक्टिव ब्लैक, चेरी ब्लॉसम, ब्राउन, डीप ब्लू, जेड गोल्ड, सिल्वर मिस्ट, स्पोर्ट्स ब्लैक और स्पोर्ट्स ग्रीन ह्यूज जैसे कलर ऑप्शन मिलते हैं। स्मार्टवॉच खरीदारी के लिए अमेजन, फ्लिपकार्ट, बोट की ऑफिशियल वेबसाइट और चुनिंदा ऑफलाइन स्टोर्स पर अवेलेबल है।
बोट स्टॉर्म इंफिनिटी फीचर्स
डिस्प्ले- बोट स्टॉर्म इंफिनिटी फीचर्स स्मार्टवॉच में 1.83-इंच की HD डिस्प्ले दी गई है, जिसमें 550 निट्स ब्राइटनेस और 240×284 रेजोल्यूशन मिलता है। वॉच में Wake Gesture फीचर दिया गया है, जिससे केवल रिस्ट घुमाने पर स्क्रीन अपने आप ऑन हो जाती है।
बैटरी- यह स्मार्टवॉच 550mAh की दमदार बैटरी के साथ आती है, जो 15+ दिनों तक चलने का दावा करती है। इसके अलावा, ASAP फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे यह केवल 60 मिनट में 100% चार्ज हो जाती है।
ब्लूटूथ और कॉलिंग फीचर- यह स्मार्टवॉच ब्लूटूथ कॉलिंग को सपोर्ट करती है और इसमें एक इंटरैक्टिव डायल पैड दिया गया है, जिससे 10 तक कॉन्टैक्ट्स सेव किए जा सकते हैं और एक टैप में कॉल किया जा सकता है।
अन्य फीचर्स- IP68 रेटिंग के साथ यह वॉच डस्ट, पसीने और पानी के छींटों से सुरक्षित रहती है। इसमें इमरजेंसी SOS अलर्ट सिस्टम दिया गया है। साथ ही फाइंड माय फीचर फीचर से खोई हुई वॉच को आसानी से ढूंढा जा सकता है।
- स्मार्टवॉच में बिल्ट-इन वॉयस असिस्टेंट, नोटिफिकेशन अलर्ट और क्विक रिप्लाई सपोर्ट मिलता है।
- स्मार्टवॉच अलार्म, स्टॉपवॉच, वेदर अपडेट, फ्लैशलाइट, म्यूजिक और कैमरा कंट्रोल की सुविधा दी गई है।
- हेल्थ और फिटनेस ट्रैकिंग के लिहाज से हार्ट रेट और SpO2 सेंसर मिलता है।
- 100+ स्पोर्ट्स मोड्स सपोर्ट, स्टेप काउंटर और कैलोरी बर्न ट्रैकिंग की सुविधा मिलती है।
- बोट स्टॉर्म इंफिनिटी में सेडेंटरी अलर्ट और वॉटर रिमाइंडर की सुविधा कंपनी ऑफर कर रही है।
बोट स्टॉर्म इंफिनिटी स्मार्टवॉच एक पावरफुल और फीचर-लोडेड वियरेबल डिवाइस है, जो फिटनेस और कनेक्टिविटी के लिए शानदार ऑप्शन हो सकती है।


Click it and Unblock the Notifications








