आमिर खान बने Vivo इंडिया का नया चेहरा
चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो ने इंडियन मार्केट के लिए बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान को अपना स्मार्टफोन ब्रांड अंबेसडर बनाया है। कंपनी ने सोमवार को नए ब्रांड अंबेसडर को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट किया।
बता दें कि आमिर से पहले वीवो के ब्रांड अंबेसडर बॉलीवुड एक्टर रणवीर थे। कंपनी ने कहा कि वीवो इंडिया की तरफ से ब्रांड और प्रॉडक्ट कम्यूनिकेशन इनिशिएटिव के लिए आमिर खान को साइन किया गया है।

वीवो इंडिया के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर Kenny Zeng ने कहा, "हम दुनिया के सबसे बड़े सुपर स्टार आमिर खान के साथ पार्टनरशिप करके भारत में वीवो के लिए नये रास्ते खुलेंगे।"
कंपनी ने बयान में कहा कि आमिर खान को वीवो के भविष्य में आने वाले ब्रांड और उत्पाद पहलों के लिए कंपनी से जोड़ा गया है। आमिर नए प्रॉडक्ट को लेकर कैंपेन और टीवी कमर्शियन में भी नजर आएंगे।
बता दें कि आमिर से पहले रणवीर सिंह वीवो के ब्रांड अंबेसडर थे। कंपनी ने 2018 फरवरी में उनके साथ अपनी पार्टनरशिप खत्म कर आमिर खान को नया ब्रांड अंबेसडर चुना है।
अन्य पॉपुलर चीनी स्मार्टफोन ब्रांड ओप्पो की बात करें, तो बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ब्रांड अंबेसडर हैं। एक्टर रणबीर कपूर लिनोवो, कैटरीना कैफ सोनी एक्सपीरिया और वरुण धवन व तापसी पन्नू पैनासॉनिक इंडिया की सेलेब्रिटी ब्रांड अंबेसडर हैं।


Click it and Unblock the Notifications








