Home
News

क्‍या आप जानते हैं प्रियंका चोपड़ा और शहरुख खान कौन सा फोन बेंच रहे हैं?

सेलिब्रेटी हमेशा हम लोगों को अपनी ओंर आकर्षित करतें हैं, वो क्‍या खाते हैं, क्‍या पहनते हैं कैसे रहते हैं ये सारी चीजें हम सभी फॉलों करना चाहते हैं। शायद इसीलिए मोबाइल कंपनियों ने अपने अपने प्रोडेक्‍ट को लोगों के बीच पॉपुलर करने के लिए कई बॉलिवुड सेलिब्रेटी को अपना ब्रांड अम्‍बेस्‍डर बनाया है।

हम आपको आज 5 ऐसी बॉलिवुड सेलिब्रेटी के बारे में बताएंगे जो अलग अलग मोबाइल कंपनियों के ब्रांड अम्‍बेस्‍डर हैं। आईए देखते हैं कौन किस कंपनी का प्रचार करने में लगा हुआ है।

अमिताभ बच्‍चन (जेन मोबाइल)

बॉलिवुड में बिग बी के नाम से मशहूर अमिताभ बच्‍चन को आपने कई अपने टीवी सेट में जेन मोबाइल का ऐड करते हुए देखा होगा। दोस्‍तों अमिताभ बच्‍चन जेन मोबाइल के ब्रांड अम्‍बेस्‍डर हैं। 2010 में वे जेन मोबाइल के ब्रांड अम्‍बेस्‍डर बने थे। जेन मोबाइल को अमिताभ बच्‍चन की इमेज से काफी फायदा भी हुआ है।

प्रियंका चौपड़ा (नोकिया)

एशिया की सबसे सेक्सी महिला का खिताब हासिल कर चुकी अदाकारा प्रियंका चोपड़ा भी शाहरुख खान की तरह नोकिया की ब्रांड अम्‍बेस्‍डर हैं। नोकिया ने अपने नोकिया हैंडसेट्स को 'it's not just a phone, it's who we are' टैग लाइन के साथ पेश किया था। लेकिन अभी भी नोकिया मार्केट में अपनी पोजीशन के लिए लड़ रहा है।

शाहरुख खान (नोकिया)

बिग बी के बाद बॉलिवुड में नंबर आता है बिग एस यानी शाहरुख खान का जो टीवी पे न सिर्फ आपको टूथपेस्‍ट बेचते नजर आ जाएंगे बल्‍कि नोकिया के ई 7 स्‍मार्टफोन के वे ब्रांड एम्‍बेस्‍डर भी हैं। नोकया ई 7 की लांचिंग के दौरान शाहरुख खान ने मीडिया से कहा था कि मे किसी ब्रांड को आगे नहीं ले जा सकता क्‍योंकि मेरा चेहरा ऐसा नहीं है। अब नोकिया का ई 7 कितना पॉपुलर है ये तो आप सभी जानते हैं।

आमिर खान (सैमसंग गुरु)

इस समय मोबाइल हैंडसेट मार्केट की नंबर वन कंपनी सैमसंग को भारतीय बाजार में पॉपुलर करने का श्रेय कुछ हद तक आमिर खान को भी जाता है जिन्‍होंने सैमसंग की गुरु सीरीज के कई ऐड किए।

करीना कपूर (सोनी एक्‍सपीरिया एक्‍स 10)

एक और करीना कपूर के हसबैंड सैफ अली खान विनकॉम के साथ जूड़े हुए हैं तो करीना कूपूर सोनी एरिक्‍सन के मिलकर एक्‍सपीरिया एक्‍स 10 सीरीज का प्रचार करने में लगीं हुईं हैं। करीना कपूर का कहना है उन्‍हें सोनी एक्‍सपीरिया 10 काफी पंसद हैं

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X