गूगल, डूडल पर बॉलीवुड सिंगर मुकेश
गूगल ने शुक्रवार को बॉलीवुड के फेमस सिंगर मुकेश का डूडल पेश किया है। आज मुकेश का 93वां जन्मदिन है। अपनी बेहद सुरीली आवाज से लाखों लोगों को अपना दीवाना बनाने वाले मुकेश 'द मैन विद द गोल्डन वॉइस' के नाम से भी जाना जाता है।

मुकेश चंद माथुर का जन्म दिल्ली में 22 जुलाई, 1923 को हुआ था। मुकेश की आवाज ने सबसे पहले मोतीलाल (अभिनेता) को प्रभावित किया। मोतीलाल ने मुकेश का गाना उनकी बहन की शादी में सुना था। मोतीलाल, मुकेश के दूर के रिश्तेदार थे। इसी के बाद मुकेश की प्रतिभा को असली पहचान मिली।

मुकेश के बेहद खूबसूरत गानों में कभी-कभी मेरे दिल में, क्या खूब लगती हो, सावन का महिना, जाने कहां गए वो दिन, दोस्त दोस्त न रहा, शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications








