Home
News

'शाहरुख़ खान' होंगे एपल के ब्रांड एम्बेसडर!

By Agrahi

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख़ खान एपल के ब्रांड एम्बेसडर बनने वाले हैं। यदि ख़बरों की मानें तो ये बात सच हो सकती है।
एपल कंपनी की सेल में पहली बार गिरावट देखा गया जिसके बाद से कंपनी भरता में अपने प्रोडक्ट की लोकप्रियता बढ़ाने के लिए काफी प्लानिंग कर रही है। कंपनी भारत में भी अपने व्यापार को बढ़ाना चाहती है। हाल ही में हुई एपल सीईओ टिम कुक की भारत यात्रा के दौरान एपल ने हैदराबाद में अपने मैप्स विकास कार्यालय की शुरुआत की थी।

'शाहरुख़ खान' होंगे एपल के ब्रांड एम्बेसडर!

आपको बता दें अपने भारत दौरे के दौरान टिम कुक के लिए शाहरुख़ खान के घर पर डिनर पार्टी का आयोजन भी किया गया था। जहाँ अमिताभ बच्चन समेत बॉलीवुड की कई अन्य हस्तियाँ भी शामिल थीं। अब कहा जा रहा है कि एपल शाहरुख़ खान को भारत में अपना ब्रांड एम्बेसडर बनाना चाहती है। साथ ही इस बात की घोषणा कंपनी के आने वाले स्मार्टफोन आईफोन 7 के लॉन्च के वक्त हो सकती है।

'शाहरुख़ खान' होंगे एपल के ब्रांड एम्बेसडर!

कहा ये भी जा रहा है कि एपल रेड चिली एंटरटेनमेंट व अन्य बड़े प्रोडक्शन हाउस के साथ उनके कंटेंट को एपल म्यूजिक व एपल टीवी के साथ प्रयोग में लाने की बात कर रहा है। जिससे भारतीय यूजर्स को लुभाया जा सके और 'मेक इन इंडिया' में भागीदारी की जा सके।

'शाहरुख़ खान' होंगे एपल के ब्रांड एम्बेसडर!
'शाहरुख़ खान' होंगे एपल के ब्रांड एम्बेसडर!
इन सब से अंदाजा लगाया जा सकता है कि कंपनी अब भारत में शाहरुख़ खान की पॉपुलैरिटी का और फायदा उठाना चाहती है। जिससे वह अपने प्रोडक्ट भारत में अच्छे से पेश कर सके है और अपनी फैन फॉलोविंग भी बढ़ा सके।
 
Best Mobiles in India

English summary
Bollywood Satr Shahrukh khan to be an Indian Brand ambassador of Apple.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X