ये बड़ी कंपनी बंद कर रही है ई-वॉलेट सर्विस, यूजर्स निकाल लें पैसे
PayU इंडिया के बाद अब BookMyShow ने भी अपनी वॉलेट सर्विस बंद करने का ऐलान कर दिया है। मुंबई बेस्ड ऑनलाइन टिकट प्लेटफार्म 'बुकमाय शो' ने जानकारी दी है कि इस साल फरवरी के आखिर तक ईवॉलेट "MyWallet" सर्विस को पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा।
कंपनी ने इस घोषणा के साथ ग्राहकों से कहा है कि जिन्होंने भी ई वॉलेट में पैसे जमा कर रखे हैं, वो अपने पैसे जल्द से जल्द निकाल लें या उन पैसों का टिकट खरीद लें, क्योंकि 28 फरवरी के बाद यूजर्स के ये पैसे डूब सकते हैं।

VCCircle की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने अपने सब्सक्राइबर्स को ई-वॉलेज MyWallet सर्विस के बंद होने को लेकर ईमेल भेजना शुरू कर दिया है। इस ईमेल में कंपनी ने कहा है कि 28 फरवरी के पहले यूजर्स अपने पैसे बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर लें, या उन पैसों के टिकट खरीद सकते हैं।
बता दें कि मई 2016 में आरबीआई ने दिशानिर्देश जारी किए थे, जिनके अनुसार, जो डिजिटल वॉलेट कंपनी अपनी सेवाएं खत्म करना चाहती हैं, वो ग्राहकों को नोटिस जारी करें और बताएं कि एक निश्चित समय सीमा वह अपने वॉलेट के पैसे को खर्च कर सकते या उसे बैंक अकाउंट में ट्रान्सफर कर सकते हैं।
इसके अलावा हाल ही में आरबीआई ने प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट्स और मोबाइल वॉलेट्स को लेकर गाईड लाइन जारी की थीं। कहा जा रहा है कि इसी के बाद कंपनी ने अपने ई-वॉलेट को बंद करने का फैसला किया है।
याद हो कि BookMyShow एक ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्लेटफार्म है, जिसे साल 1999 में मुंबई में शुरू किया गया था और आधिकारिक तौर पर इसे साल 2007 लॉन्च किया गया था। इस समय ये करीब 650 छोटे बड़े शहरों में अपनी सेवाएं दे रहा हैं। इस प्लेटफार्म पर मूवी, प्ले, स्पोर्ट इवेंट, एंटरटेनमेंट सहित अलग अलग-तरह के प्रोग्राम के टिकट की ऑनलाइन बुकिंग की जा सकती है।


Click it and Unblock the Notifications








