Google Chrome से हो गए बोर? तो ट्राई करें ये प्राइवेसी-फ्रेंडली इंटरनेट ब्राउजर
Google Chrome दुनिया का सबसे पॉपुलर इंटरनेट ब्राउजर है, लेकिन कई यूजर्स इसकी प्राइवेसी को लेकर परेशान रहते हैं। अगर आप भी सोचते हैं कि Chrome आपकी ऑनलाइन एक्टिविटीज को ट्रैक करता है, तो आपको मार्केट में अवेलेबल दूसरे अल्ट्रनेटिव ऑप्शन यूज करने चाहिए। ये ब्राउजर यूजर की प्राइवेसी को तरजीह देते हैं।

1. Brave Browser
Brave को उन लोगों के लिए बनाया गया है जो प्राइवेसी और सुविधा के बीच बैलेंस चाहते हैं। यह Chromium पर आधारित है वहीं प्लेटफॉर्म जिस पर Chrome बना है, लेकिन यह डिफॉल्ट रूप से विज्ञापनों और ट्रैकर्स को ब्लॉक करता है।
इलेक्ट्रॉनिक फ्रंटियर फाउंडर की Cover Your Tracks रिपोर्ट के अनुसार, Brave मजबूत ट्रैकिंग प्रोटेक्शन प्रदान करता है। इसमें प्राइवेट मैसेजिंग, न्यूज, वीडियो कॉलिंग और खुद का सर्च इंजन भी मौजूद है। यूजर्स चाहें तो इसका क्रिप्टो रिवॉर्ड सिस्टम बंद या VPN सर्विस शुरू कर सकते हैं।
2. DuckDuckGo Browser
DuckDuckGo अपने प्राइवेसी-फर्स्ट सर्च इंजन के लिए मशहूर है और अब इसका वेब ब्राउजर भी डेस्कटॉप और मोबाइल दोनों पर उपलब्ध है। Chromium पर बेस्ड यह ब्राउजर न्यूनतम डेटा कलेक्शन करता है और कुकीज की अनुमति को ऑटोमैटिक रूप से मैनेज करता है।
इसमें Duck Player नामक फीचर दिया गया है, जो YouTube वीडियो को बिना विज्ञापन और ट्रैकिंग के देखने की सुविधा देता है। साथ ही, DuckDuckGo Privacy Essentials एक्सटेंशन HTTPS कनेक्शन को सेफ बनाता है और थर्ड-पार्टी ट्रैकर्स को ब्लॉक करता है।
3. Mozilla Firefox
Mozilla का Firefox लंबे समय से ओपन-सोर्स और ट्रांसपेरेंट डेवलपमेंट के जरिए डिजिटल प्राइवेसी को बढ़ावा देता आ रहा है। यह Chromium पर बेस्ड नहीं है और इसमें Enhanced Tracking Protection और Total Cookie Protection जैसे फीचर दिए गए हैं।
ये फीचर विज्ञापनदाताओं द्वारा डेटा संग्रह को सीमित करते हैं और सोशल मीडिया ट्रैकर्स को रोकते हैं। Firefox की प्राइवेट ब्राउजिंग मोड अपने आप हिस्ट्री डिलीट कर देता है और यूजर की पहचान वेबसाइट्स से छिपाता है।
4. Tor Browser
अगर आप पूरी गुमनामी चाहते हैं तो Tor Browser सबसे भरोसेमंद विकल्प है। यह यूजर की इंटरनेट ट्रैफिक को कई एन्क्रिप्टेड लेयर्स के जरिए रूट करता है, जिससे किसी के लिए भी यूजर की पहचान या लोकेशन ट्रैक करना लगभग असंभव हो जाता है।
हालांकि, इसकी मल्टी-लेयर एन्क्रिप्शन के कारण स्पीड थोड़ी धीमी हो सकती है, लेकिन सेफ्टी के लिहाज से यह सबसे मजबूत विकल्पों में से एक है। ये ब्राउजर यूजर्स को न सिर्फ ट्रैकिंग से बचाते हैं, बल्कि सेफ और ट्रांसपेरेंट ब्राउजिंग एक्सपीरियंस भी प्रदान करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications