देखिए कैसे रोबोट ने किया इंसानों का काम, खोला बाहर जाने का दरवाजा
अगर आप किसी होटल या रेस्टोरेंट के बाहर दरबान यानी गेट कीपर की जगह किसी रोबोट को गेट खोलते देखें तो हैरान न हों। धीरे-धीरे सभी फील्ड में कब्जा जमाने वाले रोबोट अब जल्द ही इंसानों की तरह गेट खोलते नजर आएंगे।
अगर आपको हमारी बात पर यकीन नहीं हो रहा है, तो बता दें कि एक अमेरिकी कंपनी बोस्टन डायनैमिक्स ने एक ऐसे रोबोट का निर्माण किया है, जो न सिर्फ चल और दौड़ सकता है, बल्कि इंसानों की तरह किसी गेट को भी बड़ी आसानी से खोल सकता है। कंपनी ने इस रोबोट को 'Spot Mini' नाम दिया है।

रोबोट्स और मशीनों पर रिसर्च करने वाली अमेरिका की कंपनी बोस्टन डायनैमिक्स रोबोट बनाने के लिए जानी जाती है। ये कंपनी अभी तक कई रोबोट्स बना चुकी है, जिनमें से कुछ अमेरिकी आर्मी के लिए भी डिजाइन किए गए हैं। अब इस कंपनी ने अपने लेटेस्ट रोबोट स्पॉट मिनी का एक वीडियो शेयर किया है, जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
चार पैरों वाला 30 किलोग्राम वज़नी इलेक्ट्रिक 'Spot Mini' रोबोट सीढ़ियां भी चढ़ सकता है। एक बार इसकी बैटरी चार्ज होने पर तकरीबन 90 मिनट चल सकती है, लेकिन यह रोबोट के काम पर भी निर्भर करेगा। वीडियो में ये रोबोट दूसरे रोबोट के लिए इंसानों की तरह गेट खोल रहा है। इस रोबोट की खासियत इसका बैलेंस है, जो पुश करने के बाद भी स्पॉट मिनी को गिरने नहीं देता है।
बता दें कि ये पहली बार नहीं है, जब बोस्टन डायनैमिक्स ने अपने रोबोट्स से लोगों को हैरान किया है। रिसर्चर कंपनियां इस समय रोबोट्स के दो फीचर्स पर ध्यान दे रही हैं, एक तो ये रोबोट्स ह्यूमन की तरह हर काम कर सकें और बहुत अधिक क्षमता के साथ आएं। वहीं, दूसरा कंपनियां इन रोबोट्स को इंसान की तरह दिखने वाला बनाना चाहती हैं।

एरिका एक ऐसी ही रोबोट है, जिसे जापान की ओसाका यूनिवर्सिटी में बनाया गया है। ये रोबोट किसी इंसान की तरह ही दिखती है और इसका इस्तेमाल किसी एंकर की तरह न्यूज पढ़ने के लिए किया जाएगा।
इन दोनों रोबोट्स से पहले सऊदी अरब में भी रोबोट सोफिया को पेश किया गया था। सोफिया रोबोट दिखने में बिल्कुल इंसान की तरह ही है और सऊदी अरब की राजधानी रियाद में फ्यूचर इनवेस्टमेंट इनीशिएटिव इवेंट के दौरान सरकार ने इस रोबोट सोफिया को सऊदी अरब की नागरिकता भी दी है।

सोफिया रोबोट का निर्माण हैनसन रोबोटिक्स के फाउंडर डेविड हैनसन ने किया है। हैनसन रोबोटिक्स कंपनी इंसानों की शक्ल के रोबोट बनाने के लिए जानी जाती है।


Click it and Unblock the Notifications








