OTT पर जल्द रिलीज हो सकती है Brahmastra! जानिए कब और किस दिन देख पाएंगे
बॉलीवुड फिल्म ब्रह्मास्त्र की ओटीटी पर रिलीज डेट का ऐलान होना अभी बाकी है. फिल्म ब्रह्मास्त्र सिनेमाघरों में जबरदस्त कमाई कर रही है. फिल्म भले ही लंबे इंतजार के बाद रिलीज हुई हो, लेकिन उम्मीद से ज्यादा प्रदर्शन कर रही है. बता दें कि फिल्म ने पहले हफ्ते में ही 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर लिया था. यह फिल्म एक बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने की उम्मीद है।

ब्रह्मास्त्र एक फैंटेसी एडवेंचर फिल्म है बता दें कि यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ जैसे पांच भाषाओं में रिलीज कि गई है. इस फिल्म को अमेरिका और कनाडा में भी रिलीज किया गया है.
ब्रह्मास्त्र फिल्म के निर्देशक अयान मुखर्जी हैं ब्रह्मास्त्र भाग एक- शिवा भी अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने का इंतजार कर रही है. मीडिया रिपोर्ट्स में कि माने तो Disney+ Hotstar ने 80 करोड़ रुपये में फिल्म के ओटीटी राइट्स खरीदे लिए हैं. हालांकि इसे लेकर कोई आधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं की गई है साथ ही फिल्म को ओटीटी पर रिलीज करने के लिए अभी किसी तारीख की भी घोषणा नहीं की गई है।
बताया जा रहा है कि फिल्म अक्टूबर में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो सकती है. हाल ही में फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि फिल्म का कलेक्शन 300 करोड़ को पार कर गया है.

3D फिल्म होने के चलते OTT पर होगी लेट
फिल्म के मेकर्स की बात करें तो वे इसे ओटीटी पर रिलीज नहीं करना चाह रहे हैं. मेकर्स का मानना है कि फिल्म में विजुअल इफेक्ट्स का ज्यादा इस्तेमाल किया गया है जिसके चलते दर्शक ऐसी फिल्मों को सिनेमा हॉल में देखना पसंद करते हैं यह फिल्म 3D में है, ऐसे में माना जा रहा है कि फिल्म को ओटीटी पर आने में थोड़ा वक्त और लग सकता है।
ब्रह्मास्त्र फिल्म को तीन पार्ट में किया जाएगा पूरा
फिल्म ब्रह्मास्त्र को तीन पार्ट में पूरा किया जाना है, जिसका पहला पार्ट ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन-शिव रिलीज हो चुका है। फिल्म के अंत में फिल्म के दूसरे भाग की भी घोषणा कर दी गई है। वहीं दूसरे पार्ट को लेकर बताया जा रहा है कि यह दिसंबर 2025 में रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications







