Home
News

BSNL के इस प्लान में रोज मिलेगा 5 GB सबसे तेज स्पीड वाला इंटरनेट डेटा

बीएसएनएल कंपनी ने अपने 551 रुपए वाले प्रीपेड प्लान में एक बदलाव किया है। इस प्लान में यूज़र्स को अब 5 जीबी इंटरनेट डेटा रोज दिया जाएगा। आप बिल्कुल सही पढ़ रहे हैं कि आपको बीएसएनएल के 551 रुपए वाले रिचार्ज पर 5 जीबी इंटरनेट डेटा रोज दिया जाएगा। लेकिन इस प्लान में यूज़र्स को किसी भी तरह की कोई कॉलिंग की सुविधा नहीं दी जाएगी और ना ही इसमें एक भी एसएमएस की सुविधा दी जाएगी। ये प्लान सिर्फ और सिर्फ डेटा के लिए है।

BSNL के इस प्लान में रोज मिलेगा 5 GB सबसे तेज स्पीड वाला इंटरनेट डेटा

इस प्लान में किया गया बदलाव कोलकाता, झारखंड और तमिलनाडु सर्किल के लिए है। बीएसएनएल झारखंड की वेबसाइट पर लिस्ट किए गए प्लान के अनुसार 551 रुपए वाले प्रीपेड प्लान की वैधता 90 दिनों की है। 90 दिनों तक इस प्लान में रोज 5 जीबी इंटरनेट डेटा मिलेगा जो कि हाई स्पीड डेटा होगा। बीएसएनएल कंपनी का ये प्लान फ्री पर्सनल रिंग बैक टोन की सुविधा के साथ आता है।

551 रुपए के प्लान में बदलाव

आपको बता दें कि बीएसएनएल कंपनी ने अपने इस 551 रुपए वाले प्लान को सबसे पहले 2018 के मार्च में लॉन्च किया था। उस वक्त इस प्लान में यूज़र्स को रोज 1.5 जीबी इंटरनेट डेटा मिलता था, जो हाई-स्पीड के साथ आता था। इसमें यूज़र्स को PRBT का मुफ्त एक्सेस भी मिलता था।

इस प्लान के अंतर्गत यूज़र्स को रोज 5 जीबी डेटा 90 दिनों तक मिलेगा। वहीं रोज 5 जीबी इंटरनेट डेटा खत्म होने के बाद भी यूज़र्स अनलिमिटेड डाउनलोडिंग कर सकते हैं लेकिन उसके बाद डाउन लोड करने की स्पीड 80 Kbps हो जाएगी। इनती स्पीड में डाउनलोड करना मुश्किल होता है लेकिन ब्राउज़िंग की जा सकती है।

बीएसएनएल का फास्ट इंटरनेट

हालांकि ग्रामिण भारत में इंटरनेट स्पीड को बढ़ाने और यूज़र्स को तेज इंटरनेट का आनंद देने के लिए भी बीएसएनएल ने एक नई व्यवस्था की है। बीएसएनएल की नई सर्विस Bharat Air Fiber ग्रामीण इलाकों में बेहतर इंटरनेट कनेक्टिविटी देगी। सर्विस के ज़रिए यूज़र्स को टीवी, ब्रॉडबैंड और कॉलिंग ऑफर की जाएगी।

भारत एयरफाइबर को लॉन्च करने का मकसद गामीण भारत को बेहतर इंटरनेट कनेक्टिविटी देना है। कंपनी की योजना है कि अगले फाइनेन्शियल ईयर तक 10,000 यूज़र्स और 2.5 लाख ग्राम पंचायतों को अपने साथ जोड़ा जाए। Bharat Air Fiber और बीएसएनएल की फाइबर-टू-द-होम यानि FTTH सुनने में एक जैसी लगती है लेकिन दोनों में काफी फर्क है। FTTH में ब्रॉडबैंड सर्विस देने के लिए वायर्ड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया था लेकिन भारतएयर फाइबर में एक वायरलेस सर्विस है।

 
Best Mobiles in India

English summary
BSNL company has made a change in its Rs 551 prepaid plan. In this plan, users will now be given 5 GB internet data daily. You are absolutely right that you will be given 5 GB internet data daily on BSNL's Rs 551 recharge.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X