Airtel और Jio की बढ़ी मुश्किलें; जल्द इस शहर में शुरू हो जाएगी BSNL 5G सर्विस
BSNL 5G: जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के बाद देश की सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने भी अपनी 5G सर्विसेज लॉन्च करने की पूरी तैयारी कर ली है। इसकी जानकारी केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दी है। उन्होंने बताया कि बीएसएनएल की 5G सेवा इस साल जून के पहले हफ्ते में शुरू हो सकती है।
इसके साथ ही यह बात भी सामने आई है कि BSNL के CMD रॉबर्ट जे रवि ने भी इसके बारे में जानकारी दी है और बताया कि ये 5G सेवाएं कहां शुरू होंगी। आइए इसके बारे में जानते हैं।

इन शहरों में पहले मिलेगी सुविधा
BSNL के CMD रवि ने बताया कि अगले कुछ महीनों में बीएसएनएल की 5G सेवा शुरू में चुनिंदा शहरों में दी जाएगी। आगे बताते हुए उन्होंने कहा कि नेटवर्क को सबसे पहले दिल्ली में नेटवर्क-एज-ए-सर्विस (NaaS) मॉडल का उपयोग करके पेश किया जाएगा। इसके साथ ही इस बात पर जोर दिया कि कंपनी इस प्रोसेस पर तेजी से काम करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि रोलआउट जितनी जल्दी होगा, उतने ज्यादा शहरों तक इसे एक्सपेंड किया जाएगा।
बता दें कि बीएसएनएल ने पिछले साल लोकल डिस्ट्रिब्यूटर की मदद से दिल्ली में अपनी 5G सर्विस का पायलट टेस्ट किया था। इस रोलआउट का मैनेजमेंट टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स (C-DoT) ने किया जाएगा। ये दोनों मिलकर BSNL के लिए 100,000 नए 4G मोबाइल टावर लगाने में भी लगे हुए हैं।
Jio और Airtel की बढ़ेंगी मुश्किलें
जैसा कि हम भारत में 5G सर्विस की शुरुआत जियो और एयरटेल ने की थी। ऐसे में BSNL इन कंपनियों के लिए परेशानी पैदा कर सकता है। रवि ने इस बात पर प्रकाश डाला कि BSNL के 5G तकनीक का इस्तेमाल इंडस्ट्री और कम्युनिटी दोनों लेवल पर किया जाएगा। ऐसे में गांव हो या शहर, हर जगह लोगों तक BSNL 5G का एक्सेस होगा।
साथ ही 5G सेवा शुरू होने के बाद कनेक्टिविटी के मामले में BSNL निजी दूरसंचार ऑपरेटरों के साथ बड़ा कॉम्पिटिशन हो सकता है। बता दें कि सरकार ने पिछले साल के बजट में BSNL को फिर से शुरू होने के लिए 80,000 करोड़ रुपये से अधिक अलॉटमेंट किया था। अब देखना ये होगा कि ये सर्विस BSNL के किस हद तक फायदेमंद होता है।


Click it and Unblock the Notifications








