Home
News

BSNL की सफलता की कहानी: 3 महीने, लाखों नए ग्राहक और लाभ की ओर बढ़ते कदम

BSNL अपने यूजर्स को बेहतरीन सर्विस देने की लगातार कोशिश कर रहा है। इसी बीच एक अच्छी खबर सामने आई है। सरकारी दूर संचार कंपनी BSNL ने पिछली तिमाही में हर महीने ग्राहकों को जोड़ा है, जिससे इसके ग्राहक आधार में 50 से 60 लाख की वृद्धि दर्ज हुई है।

कम्युनिकेशन मिनिस्टर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा है कि BSNL अपने कायापलट की कहानी लिख रहा है। उन्होंने आगे कहा कि कंपनी दूरदराज के गांवों में अपनी टेलिफोन सेवाएं दे रही है और नेटवर्क की वजह से इसकी सर्विस में सुधार देखने को मिल रहा है।

तीन महीनों में BSNL ने जोड़े लाखों ग्राहक, यहां जानें

पिछले साल जून में यूनियन कैबिनेट ने घाटे में चल रही सरकारी स्वामित्व वाली दूरसंचार ऑपरेटर के लिए लगभग 89,947 करोड़ रुपये के रिवाइवल पैकेज को मंजूरी दी थी, ताकि प्राइवेट प्लेयर्स के वर्चस्व वाले मार्केट में 4G और 5G सर्विसेज को तैनात किया जा सके। खराब बुनियादी ढांचे का सामना करते हुए कर्ज में डूबी BSNL ने पिछले 12 वर्षों में घाटा दर्ज किया है।

सिंधिया ने आगे बताया कि बीएसनल फाइनेंशियल रूप से घाटे में थी, लेकिन पिछले दो वर्षों की बात की जाए तो हमारा EBITDA सकारात्मक रहा है। इसलिए EBITDA के मामले में हम घाटे में नहीं है। उन्होंने कहा कि, भले ही EBITDA सकारात्मक रहा है, लेकिन इसका प्रॉफिट अभी भी घाटे में हैं। फिलहाल सिंधिया ने इस बात की कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी है कि कंपनी के कब तक लाभ में आने की संभावना है।

अपनी बात को जारी रखते हुए मिनिस्टर ने कहा कि केवल BSNL ही है, जो कि टेलिकॉम सर्विस के मामले में हमारे देश के अंतिम गांव तक पहुंच रहा है। इसमें जबरदस्त क्षमताएं है, जो कि इसे आगे ले जा सकती हैं। कंपनी इस मामले में पिछड़ गई है, क्योंकि इसने सर्विस अपग्रेड के लिए डॉमेस्टिक डिवाइसेज को तैनात करने का कठिन रास्ता चुना है। किसी और के उपकरण लेना, फिर उसे सेट करना और नेटवर्क को चलाना आसान बात नहीं है। हम इस बात को पूरी तरह से समझते हैं कि आपका काम उपकरण बनाना नहीं है, बल्कि सर्विस प्रदान करना है। इस कठिन रास्ते की वजह से समय लग रहा है, जिसे हम जल्दी ही आसान बनाएंगे।

सिंधिया ने आगे कहा कि हम अपने भारतीय उपकरण बनाएंगे और आत्मनिर्भर बनेंगे। हर ग्राहक को 4G सर्विस देंगे। उन्होंने कहा कि आज घरेलू 4जी एक सिद्ध तकनीक है और इसके बाद 5जी पर जाना कठिन नहीं होगा। वहीं, MTNL का संचालन अब BSNL के हाथों में है और इसके ऋणों की गारंटी भारत ने दी है। इसलिए हमें सकारात्मक रहना चाहिए।

BSNL ने बदला लोगो

बता दें कि हाल ही में BSNL ने अपने लोगो में बदलाव किया है। ये परिवर्तन पूरे 24 साल के बाद किया गया है। कंपनी ने अपने नए लोगो और स्लोगन के साथ 7 नई सर्विस को भी लॉन्च किया है। जिनके नाम स्प्रैम फ्री नेटवर्क, नेशनल वाई-फाई रोमिंग, BSNL IFTV, ATS Kiosk, D2D सर्विस और डिजास्टर रिस्पॉन्स सर्विस है। अब देखना यह है कि आगे BSNL की कंपनी क्या नया लेकर आती है और इन सर्विसेज की मदद से कितना लाभ कमाती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
BSNL has added subscribers every month in the last quarter, taking its customer base to 5-6 million.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X