बीएसएनएल का नया ऑफर कनेक्शन के साथ सिम फ्री
त्योहारों का मौसम आ चुका है इस मौके पर भारत की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल ने अपने उपभोक्ताओं के लिए कई ऑफर पेश किए है। बीएसएनएल के नए ऑफरों का लाभ 1 अक्टूबर से उपभोक्ताओं को मिलने लगेगा। बीएसएनएल अपने नए ऑफर के जरिए 6 से 7 प्रतिशत रेवन्यू में बढ़ोत्तरी होने की आशंका जता रही है।
पढ़ें: किसी की जान बचा सकतीं हैं ये फ्री मोबाइल एप्लीकेशन
बीएसएनएल के कॉर्पोरेट कार्यालय ने देश भर के सभी सर्किलों में अपने उपभोक्ताओं को नए कनेक्शन लेने पर सिम फ्री देने की घोषणा की है। ये सिम 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक फ्री दिए जाएंगे। इतना ही नहीं बीएसएनएल 100 रुपए से लेकर 199 रुपए के टॉपअप पर 15 दिन की फुल टॉक वैल्यू भी दे रहा है जो पहले 500 रुपए से अधिक का रिचार्ज करने पर मिलती थी।

फुल टॉक टाइम वैल्यू का फायदा उपभोक्ताओं को हर महिने 15-15 दिनों के लिए मिलेगा। वहीं दूसरी ओंर इंटरनेट उपभोक्ताओं को 98 रुपए से अधिक का डेटा प्लान रिचार्ज करने पर पोस्टपेड और प्रीपेड दोनों तरह के उपभोक्ताओं को 10 प्रतिशत अधिक डेटा डाउनलोड करने को मिलेगा। यानी उतनी ही कीमत में वे अधिक डेटा प्रयोग कर सकेंगे। बीएसएनएल अपनी 13वीं सालगिरह भी मना रहा है जिसके उपलक्ष्य में ये ऑफर दिए जा रहे हैं।
पढ़ें: किसी की जान बचा सकतीं हैं ये फ्री मोबाइल एप्लीकेशन
सीओएआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में बीएसएनएल का मोबाइल मार्केट में 14.56 प्रतिशत हिस्सा है, अगर उपभोक्ताओं पर नजर डालें तो करीब 9.71 करोड़ मोबाइल उपभोक्ता भारत में बीएसएनल की सर्विस प्रयोग करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








