Home
News

इस ब्रॉडबैंड प्लान में 200 mbps की स्पीड से मिलेगा 1500 GB इंटरनेट डेटा

बीएसएनल कंपनी ने आज अपने एक पुराने ब्रॉडबैंड प्लान को दोबारा से शुरू कर दिया है। इस प्लान में यूज़र्स को 100 या 200 जीबी नहीं बल्कि 1500 जीबी मिलेगा। भारत फाइबर ब्रॉडबैंड के इस प्लान में यूज़र्स को काफी ज्यादा इंटरनेट डेटा दे रही है। आइए हम आपको इस प्लान के बारे में बताते हैं।

इस ब्रॉडबैंड प्लान में 200 mbps की स्पीड से मिलेगा 1500 GB इंटरनेट डेटा

1500 जीबी वाला प्लान

BSNL की वेबसाइट पर लिस्टिंग इस प्लान के बारे में डीटेल्स के मुताबिक इस प्लान में यूज़र्स को 200 एमबीपीएस की स्पीड के साथ 1500 जीबी हाई स्पीड इंटरनेट डेटा मिलेगा। आपको बता दें कि आजकल कोरोना वायरस की वजह से भारत समेत पूरी दुनिया में लॉकडाउन लगा हुआ है। भारत में इस वक्त लॉकडाउन की वजह से वर्क फ्रॉम होम का दौर चल रहा है।

ऐसे में बहुत सारे कर्मचारी हैं जो घर से ही अपने ऑफिस का काम कर रहे हैं। अब फोन से इंटरनेट कनेक्ट करने पर हाई स्पीड इंटरनेट नहीं मिलती है और कर्मचारियों को काम करने में काफी परेशानी होती है। इस वजह से बीएसएनएल कंपनी का ये प्लान यूज़र्स को काफी राहत दे सकता है।

इस प्लान का नाम Fibro Combo ULD 1999 CS55 कहा जाता है। इस प्लान की कीमत 1,999 रुपए है और इस कीमत में कंपनी 1500 जीबी इंटरनेट डेटा के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा भी यूज़र्स को देती है। आपको बता दें कि इस प्लान में 1500 जीबी इंटरनेट डेटा के खत्म होने के बाद यूज़र्स को सिर्फ 2 एमबीपीएस की स्पीड से इंटरनेट डेटा मिलेगा।

दोबारा से शुरू हुआ प्लान

इस प्लान को जनवरी में सिर्फ तेलांगाना और चेन्नई में ही लॉन्च किया गया था। 90 दिनों के बाद इस प्लान को दोनों सर्किलों से बंद कर दिया गया। अब इस प्लान को तेलंगाना में एक बार फिर से शुरू किया गया है।

इस तरह के नए स्मार्टफोन्स के बारे में पढ़ने और जानने के लिए आप हमारी वेबसाइट हिंदी गिज़बॉट के साथ जुड़ सकते हैं। आप हमारी वेबसाइड से जुड़कर टेक्नोलॉजी और खास तौर पर स्मार्टफोन की दुनिया से जुड़ी हर खबर की अपडेट ले सकते हैं। आप हमारे फेसबुक पेज और राइट टिक वाले ऑफिसियल हेलो अकाउंट को भी फॉलो करके सभी ख़बरों से अपडेट रह सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
BSNL company has resumed an old broadband plan today. In this plan, users will get 1500 GB but not 100 or 200 GB. In this fiber broadband plan, India is giving a lot of internet data to the users. Let us tell you about this plan.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X