Home
News

BSNL भी ला रहा है फीचर फोन, कॉलिंग होगी फ्री

By Neha

पब्लिक सेक्टर टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) जल्द ही अपने यूजर्स के लिए फीचर फोन पेश करने जा रही है। कंपनी ने इस प्रोजेक्ट के लिए स्वदेशी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी माइक्रोमैक्स और लावा से साझेदारी करने जा रही है। उम्मीद की जा रही है कि ये फोन बीएसएनएल अपने इस फीचर फोन को अक्टूबर में दिवाली के करीब लॉन्च कर सकती है।

BSNL भी ला रहा है फीचर फोन, कॉलिंग होगी फ्री

बीएसएनएल के अधिकारी के मुताबिक, कंपनी फिलहाल फोन की कीमत पर काम कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फोन की कीमत मार्केट में फीचर फोन के प्राइस को ध्यान रखते हुए 2000 रुपए के करीब ही होगी। वहीं यूजर्स के लिए इस फोन में फ्री कॉलिंग दी जाएगी। फ्री कॉलिंग के लिए क्या कोई शर्तें होंगी, फिलहाल इसके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

बीएसएनएल के चेयरमैन अनुपम श्रीवास्तव ने ET Telecom से बातचीत में कहा, "हमारी रणनीति फोन में खुद के उपकरणों का इस्तेमाल करने की है। साथ ही हम कोशिश करेंगे कि यह आने वाले महीने में ही पेश किया जाए। वहीं, आप विभिन्न ब्रांडों को भी देख पाएंगे। बीएसएनएल एक सहयोगी दृष्टिकोण की ओर बढ़ रहा है। हम लावा और माइक्रोमैक्स जैसे उपकरण निर्माताओं के साथ मिलकर सह-ब्रांडेड फीचर फोन के साथ ही पैकेज मॉडल तैयार कर रहे हैं।"

बीएसएनएल के इस प्रोजेक्ट पर माइक्रोमैक्स और लावा की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है। संभावना है कि लावा को-फाउंडर हरि ओम राय और माइक्रोमौक्स को-फाउंडर राहुल शर्मा बीएसएनएल के स्थिर उपभोक्ता आधार के साथ शिपमेंट इंडेक्स पर हासिल कर सकें।

बता दें कि इन दिनों टेलिकॉम कंपनियां 4जी फीचर फोन पेश कर रही हैं। कुछ समय पहले रिलायंस जियो ने और हाल ही में एयरटेल ने 4जी फोन पेश करने का ऐलान किया है। ऐसे में बीएसएनएल का फीचर फोन यूजर्स को कितना पसंद आता है, फोन लॉन्च के बाद ही पता चल सकेगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
bsnl to bring feature phone with micromax and lava. ore detail in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X