BSNL लैंडलाइन से कर सकेंगे स्मार्टफोन की तरह वीडियो कॉल और चैटिंग
पब्लिक सेक्टर की टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) राजस्थान में अपने टेलीफोन एक्सचेंज को अपग्रेड करने जा रही है। कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि इस अपग्रेड में बीएसएनएल लैंडलाइन सर्विस स्मार्टफोन फीचर्स के साथ आएगी, जिसमें लोग एसएमएस, चैटिंग और वीडियो कॉल का भी मजा ले सकेंगे। ये एक्सचेंज नेक्स्ट जनरेशन नेटवर्किंग टेक्नोलॉजी (NGN) के साथ अपग्रेड होगा। कंपनी ने राजस्थान के बूंदी जिले में एक्सचेंज अपग्रेशन की शुरुआत भी कर दी है।

बूंदी के टेलीकॉम डिस्ट्रिक्ट मैनेजर बीके अग्रवाल ने बताया कि बूंदी और हिंडोली में टेलीफोन एक्सचेंज को अपग्रेड लगभग हो चुका है और आने वाले दिनों में कंपनी बाकी सर्किल में इसे अपग्रेड करेगी। उन्होंने बताया कि किसी स्मार्टफोन की तरह चैटिंग, मैसेजिंग वीडियो कॉलिंग और पर्सनल बैक टोन का फायदा लैंडलाइन सब्सक्राइबर्स ले सकेंगे।
डीएम बीके अग्रवाल ने बताया कि इन सभी सुविधाओं के लिए लैंडलाइन फोन को IP फोन के साथ अपग्रेड किया जाएगा। बीएसएनएल यूजर्स लैंडलाइन नंबर से अपने मोबाइल नंबर को करने के बाद कहीं से भी इस सुविधा का फायदा ले सकते हैं। साध ही लैंडलाइन यूजर्स अब अपने स्मार्टफोन से लैंडलाइन नंबर पर आने वाले कॉल रिसीव कर सकेंगे और लैंडलाइन पर आने वाली कोई भी कॉल घर से बाहर होने पर मिस नहीं होगी।

डीएम अग्रवाल ने बताया कि 2जी टावर्स को कंपनी कॉम्बो BTS के साथ अपग्रेड कर रही है, जिसमें यूजर्स को 3जी स्पीड मिलेगी। उन्होंने बताया कि बूंदी सिटी में 20 मोबाइल टावर्स को मिलाकर 86 मोबाइल टावर्स अपग्रेड किए गए हैं और अब पिछड़े इलाकों में भी इंटरनेट सर्विस का फायदा लिया जा सकेगा।


Click it and Unblock the Notifications







