Home
News

बीएसएनएल का चौका-444 प्लान, अब हर दिन 4जी डाटा

बीएसएनएल का नया प्लान लगाएगा चौका, अब हर दिन मिलेगा 4जीबी डाटा।

By Agrahi

बीएसएनएल ने अपना चौका मार दिया है, और यह तगड़ा चौका एक बार फिर टेलिकॉम मार्केट में उथल पुथल मचा सकता है। भारत संचार निगम लिमिटेड, बीएसएनएल ने नया प्लान चौका-444 पेश किया है। इस ऑफर में बीएसएनएल यूज़र्स को 90 दिनों के लिए अनलिमिटेड डाटा मिलेगा।

बीएसएनएल का चौका-444 प्लान, अब हर दिन 4जी डाटा

बीएसएनएल का एसटीवी एक खास प्रमोशनल ऑफर, जिसे केवल प्रीपेड यूज़र्स ही प्राप्त कर सकते हैं। इसमें यूज़र्स को 4जीबी डाटा हर दिन मिलेगा। कंपनी का यह नया ऑफर अप्रैल में पेश किए प्लान का फॉलो अप है, जिसमें 3जीबी 3जी डाटा प्रति दिन दिया गया था, इस प्लान की कीमत 333 रुपए थी।

बीएसएनएल का कहना है कि 333 रुपए के प्लान के लिए उन्हें काफी सफलता मिली थी, इसीलिए अब अपने यूज़र्स को और बेहतर सुविधा देने के लिए यह नया प्लान चौका 444 पेश किया जा रहा है।

बीएसएनएल का चौका-444 प्लान, अब हर दिन 4जी डाटा

इस 444 रुपए के प्लान में 90 दिनों तक यूज़र्स को 4जीबी अनलिमिटेड डाटा प्रतिदिन की दर पर मिलेगा।

इस ऑफर के लॉन्च पर बीएसएनएल डायरेक्टर आर.के.मित्तल ने कहा है कि, 'हम अपने ग्राहकों को कम कीमत में बेहतर सेवा देने के लिए बाध्य हैं। हम बेहतर दाम में टेलिकॉम इंडस्ट्री के वर्तमान ट्रेंड के अनुसार अपने मोबाइल ग्राहकों को सेवा देते हैं।'

बता दें कि हाल ही में जियो ने भी अपने लाइफ स्मार्टफोन ग्राहकों को एक खास ऑफर दिया है। इस ऑफर के तहत जो भी यूज़र्स नए लाइफ ब्रांड स्मार्टफोन खरीदता है तो उन्हें 20 प्रतिशत अधिक 4जी डाटा मिलता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
BSNL Chauka-444 plan offers 4GB data per day. Read more detail in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X