BSNL का कॉम्बो वाउचर कर देगा सारी कंपनियों की छुट्टी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, BSNL अपने 60, 110, 210 और 290 रुपए के टॉपअप वाउचर्स पर भी एक्सट्रा टॉकटाइम दे रहा है।
BSNL ने ईद के मौके पर अपने ग्राहकों को खास कॉम्बो ऑफर पेश किया है। इस ऑफर में कस्टमर्स टॉक टाइम और इंटरनेट दोनों का फायदा ले सकेंगे। बीएसएनएल ने ईद के मौके को और खास बनाने के लिए ये ऑफर पेश किया है। इस ऑफर का फायदा सिर्फ प्रीपेड कस्टमर्स ही उठा सकते हैं। ये ऑफर केवल 30 जून तक ही अबेलेवल है।

बीएसएनएल के इस प्लान में 10 ऑन नेट लोकल SMS भी मिलेंगे जिसकी वैलिडिटी भी 30 दिन की ही होगी। BSNL अपने 60, 110, 210 और 290 रुपए के टॉपअप वाउचर्स पर भी एक्सट्रा टॉकटाइम दे रहा है।
इससे पहले BSNL ने चौका 444 प्लान लॉन्च किया था। इस प्रोमोशनल ऑफर के तहत कस्टमर्स को 1 रुपये से भी कम में 1जीबी डेटा मिल रहा है। इस प्लान को अलग-अलग करें, तो इस प्लान में कस्टमर्स को 444 रुपये में 360 जीबी डेटा मिल रहा है। इसे पुराने प्लान के एक्स्टेंशन के तौर पर भी देखा जा सकता है क्योंकि इससे पहले 333 रुपये में हर दिन 3जीबी डेटा दिया जाता था।


Click it and Unblock the Notifications