Home
News

4G के बाद इंडिया में 5G की दस्तक, BSNL करेगी शुरुआत

By Neha

इंटरनेट यूजर्स लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। इंडिया में 4G के बाद जल्द ही 5G तकनीक दस्तक दे सकती है। सरकारी क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड यानी बीएसएनएल अगले साल तक भारत में 5जी सर्विस लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। बता दें कि इस 5जी तकनीक को सबसे पहले नोकिया हैंडसेट सपोर्ट कर सकते हैं। इसके लिए नोकिया कंपनी से बात की जा रही है।

4G के बाद इंडिया में 5G की दस्तक, BSNL करेगी शुरुआत

बीएसएनएल करेगी शुरुआत-

बीएसएनएल करेगी शुरुआत-

इंडिया में 5जी लाने की पहल बीएसएनएल कर रही है। यह जानकारी कंपनी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक अनुपम श्रीवास्तव ने दी। उन्होंने बताया कि भारत में 5जी सर्विस लॉन्च करने को लेकर नोकिया से बात की गई है। कंपनी ने 5जी सर्विस के उपकरणों को लेकर लार्सन एंड टुब्रो और एचपी से बातचीत की जा रही है।

2018 में शुरु होगा फ्री ट्रायल-

2018 में शुरु होगा फ्री ट्रायल-

इस सर्विस का फील्ड ट्रायल करंट फायनेंशियल ईयर यानी मार्च 2018 में शुरू किया जाएगा। 5जी सर्विस में हाई-स्पीड डाटा मुहैया कराने के लिए किए जाने के लिए बीएसएनएल के पास सात लाख किलोमीटर से भी अधिक का सबसे लंबा आप्टिकल फाइबर नेटवर्क है जिसका इस्तेमाल हाईस्पीड डैटा उपलब्ध कराने में किया जा सकता है।

कोरिएंट के साथ समझौता-

कोरिएंट के साथ समझौता-

कोरिएंट एक पैकेट ऑप्टिकल, आईपी और एसडीएन का मुख्य आपूर्तिकर्ता है। इसके साथ ही बीएसएनएल ने 5जी के लिए कोरिएंट से समझौता किया है। कोरिएंट और बीएसएनएल 5जी सर्विस को बेहतर बनाने के लिए समझौता किया है।

फास्ट होगी इंटरनेट कनेक्टिविटी-

फास्ट होगी इंटरनेट कनेक्टिविटी-

5जी इंटरनेट स्पीड में कुछ किलोमीटर के दायरे में लाखों गुना ज्यादा स्पीड से डाटा ट्रांसफर किया जा सकेगा। इससे अलग तरह के एप्लिकेशन, मशीनों और गैजेट्स के बीच काफी तेज कनेक्टिविटी देखी जा सकेगी।

जापान भी तैयारी में-

जापान भी तैयारी में-

जापान दुनिया का पहला देश बन सकता है जहां 5जी सर्विस चालू हो सकती है, क्योंकि जापान में इस साल के आखिर तक 5जी के लिए ट्रायल शुरू किया जा सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
BSNL expects to start 5G service trials by March 2018. For more detail read in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X