BSNL की इस प्लान में अब 27 अक्टूबर तक मिलेगा 300 GB इंटरनेट डेटा
बीएसएनएल कंपनी ने अपने एक ब्रॉडबैंड प्लान की वैधता को बढ़ा दिया है। बीएसएनएल का ये प्लान 600 रुपए का है, जिसकी वैधता को कंपनी ने तीन महीने के लिए आगे बढ़ा दिया है। इस प्लान का नाम Bharat Fiber 300 GB CUL CS346। इस प्लान की वैधता पहले 27 जुलाई तक ही थी लेकिन अब इस प्लान की वैधता को बढ़ाकर 27 अक्टूबर तक कर दिया गया।
300 जीबी इंटरनेट
इस प्लान में यूज़र्स को 300 जीबी इंटरनेट डेटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा भी दी जाती है। BSNL Bharat Fiber की वेबसाइट पर 600 रुपए वाले इस ब्रॉडबैंड प्लान के इंफोर्मेशन की पुष्टि हुई है। Telecom Talk की रिपोर्ट के मुताबिक इस प्लान को सिर्फ ओड़िया सर्किल के लिए लॉन्च किया है।
40 एमबीपीएस की स्पीड
बीएसएनएल भारत फाइबर के इस प्लान में यूज़र्स को 40 एमबीपीएस की स्पीड में अनलिमिटेड डेटा और वॉयस कॉल की सुविधा मिलती है। आपको बता दें कि 40 एमबीपीएस की स्पीड यूज़र्स को सिर्फ 300 जीबी तक ही मिलता है। 300 जीबी डेटा खत्म होने के बाद भी अगर आप इंटरनेट का इस्तेमाल करेंगे तो आपको 2 एमबीपीएस की स्पीड ही मिल पाएगी।
5 मिनट में कैशबैक
इसके अलावा बीएसएनएल कंपनी की एक और ख़बर आई थी। बीएसएनएल कंपनी अपने ब्रॉडबैंड और लैंडलाइन ग्राहकों को एक ऑफर देती है, जिसमें वह 5 मिनट के वॉइस कॉल पर छह पैसे कैशबैक के तौर पर ऑफर देती है। इस ऑफर को यूजर ने काफी पसंद किया था। हर 5 मिनट में 6 पैसे मिलने पर उन्हें कॉल रेट भी काफी सस्ता महसूस होता था।
बीएसएनएल का कैशबैक ऑफर
इस कैशबैक ऑफर को बीएसएनएल कंपनी ने पिछले साल लॉन्च किया था और उसके बाद इस ऑफर की अवधि को लगातार बढ़ाते गई। लॉकडाउन की वजह से इस ऑफर के टाइम बीएसएनएल कंपनी में बार-बार बढ़ाने का फैसला किया इस बार भी कंपनी ने वही फैसला लिया है।
एक महीने के लिए बढ़ाया गया
बीएसएनएल कंपनी ने अपने इस क्षेत्र से कैशबैक वाले ऑफर को 31 जुलाई से बढ़ाकर 31 अगस्त तक के लिए कर दिया है। यानी इस ऑफर की अवधि को कंपनी ने 1 महीने के लिए बढ़ा दिया है। अभी तक इस ऑफर का फायदा यूजर्स 31 जुलाई तक ही उठा सकते थे लेकिन अब इस ऑफर का फायदा यूजर्स 31 अगस्त तक उठा पाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications








