Home
News

3 महीने बाद हमेशा के लिए बंद हो जाएगी देश की सबसे बड़ी फ्री कॉलिंग सर्विस

By Neha

सार्वजनिक क्षेत्र की टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने हाल ही में ऐलान किया था कि वह अपनी सबसे पॉपुलर संडे फ्री कॉलिंग सर्विस को बंद करने जा रही है। कंपनी ने बताया था कि इस सर्विस को 1 फरवरी से बंद कर दिया जाएगा।

अब कंपनी एक बार फिर सामने आई है और बीएसएनएल ने कहा है कि इस सर्विस को तीन महीने के लिए बढ़ाया जा रहा है। कंपनी ने कहा कि यूजर्स की डिमांड को देखते हुए संडे फ्री कॉलिंग सर्विस को तीन महीने तक और जारी रखा जाएगा। हालांकि तीन महीने बाद इसे बंद कर दिया जाएगा।

3 महीने बाद हमेशा के लिए बंद हो जाएगी देश की सबसे बड़ी फ्री कॉलिंग सर्विस

बता दें कि बीएसएनएल की संडे फ्री कॉलिंग सर्विस लैंडलाइन यूजर्स के लिए हैं, जिसे कंपनी ने पिछले महीने बंद करने का ऐलान किया था। बीएसएनएल की इकाई कलकत्ता टेलीफोन्स (कालटेल) के मुख्य महाप्रबंधक एसपी त्रिपाठी ने कहा था कि बीएसएनएल 1 फरवरी से पूरे देश में फ्री संडे कॉलिंग को बंद करने जा रहा है, लेकिन हम ऐसे ही किसी और प्‍लान पर विचार कर रहे हैं, ताकि ग्राहकों पर इसका असर ना हो।

अब कंपनी ने कहा है कि लैंडलाइन फ्री कॉलिंग सर्विस को तीन महीने और जारी रखा जाएगा। कंपनी ने कहा कि यूजर्स के बीच इस ऑफर की काफी मांग थी और बढ़ती मांग के चलते इसे तुरंत बंद करना सही निर्णय नहीं होता। BSNL इस ऑफर में रविवार को फ्री वॉयस कॉल्स का ऑप्शन दे रही थी, जिसे लैंडलाइन/कॉम्बो, एफटीटीएच ब्रॉडबैंड यूजर्स के लिए तीन महीने के लिए बढ़ा दिया है।

हालांकि कंपनी ने कहा है कि तीन महीने बाद इस सर्विस को हमेशा के लिए बंद कर दिया जाएगा। जिसके बाद अन्‍य दिनों की तरह ग्राहकों को लैण्‍डलाइन, कॉम्‍बो और एफटीटीएच ब्रॉडबैण्‍ड प्‍लान के लिए संडे को भी चार्ज किया जाएगा। यह नए और मौजूदा सभी ग्राहकों पर लागू होगा।

बीएसएनएल ने इसी महीने फ्री नाइट कॉलिंग स्‍कीम में बदलाव किया है। अब फ्री कॉलिंग आवर्स की शुरुआत रात 9 की बजाय 10:30 पर होती है।

कंपनी ने ये भी कहा है कि इस प्लान को रिप्लेस करने के लिए कंपनी जल्द ही कोई नया ऑफर पेश करेगी। याद हो कि कंपनी ने इस फ्री नाइट कॉलिंग और फ्री संडे कॉलिंग सर्विस 21 अगस्‍त 2016 को शुरू की थी।

 
Best Mobiles in India

English summary
BSNL company ne Free Sunday Calls service ko three month ke liye Extend kar diya hai. three month ke bad ye service permanent band kar di jayegi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X