लिमिटेड ऑफर : BSNL के इस प्लान पर मिल रहा है अनलिमिटेड डेटा
भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने प्रीपेड यूजर्स और फीफा वर्ल्ड कप के फैन्स के लिए नया टैरिफ प्लान पेश किया है। कंपनी ने इस प्लान को उन यूजर्स के लिए पेश किया है, जो फीफा मैच का मजा बिना किसी डेटा की परेशानी के लेना चाहते हैं। ये प्लान 14 जून से 15 जुलाई तक वैलिड है। बीएसएनएल का ये स्पेशल टैरिफ प्लान 149 रुपए का है, जिसमें यूजर्स को हर रोज करीब 4 जीबी डेटा का फायदा मिलेगा। कंपनी ने इस प्लान को 28 दिनों की वैलिडिटी पीरियड के साथ पेश किया है।

बीएसएनएल के इस प्लान का फायदा दिल्ली मुंबई के कस्टमर्स नहीं ले सकते हैं क्योंकि वहां एमटीएनएल की सर्विस जारी है। कंपनी ने इस प्लान को मुंबई और दिल्ली के अलावा भारत के सभी एरिया में उपलब्ध कराया है। बता दें कि बीएसएनएल का ये प्लान किसी तरह के वॉयस कॉलिंग और एसएमएस फायदे के साथ नहीं आता है।
बीएसएनएल ने इस प्लान को रिलायंस जियो के 149 रुपए के टैरिफ प्लान को ध्यान रखते हुए लॉन्च किया है। ये प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी क साथ आता है। रिवाइज के बाद इस प्लान में यूजर्स को हर रोज 1.5GB डेटा और कुल 42 जीबी डेटा मिलेगा। इससे पहले इस प्लान सिर्फ 1जीबी डेटा रोज मिलता था। यूजर्स इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग (लोकल, एसटीडी और रोमिंग) कर सकते हैं। इसके साथ ही यूजर्स को रोजाना लोकल और नेशनल 100 एसएमएस भी फ्री मिलेंगे। इसके साथ ही यूजर्स को जियो ऐप पर फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा।
जियो के 198 रुपए के प्लान की बात करें, तो ये 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में यूजर्स को रोज 2 जीबी डेटा और कुल 56 जीबी डेटा का फायदा ले सकते हैं। इसके अलावा ये प्लान (लोकल, एसटीडी और रोमिंग) अनलिमिटेड कॉलिंग लोकल और नेशनल 100 एसएमएस फ्री जैसे फायदों के साथ आता है। साथ ही यूजर्स को जियो ऐप पर फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा।
टॉप टेलीकॉम कंपनी में भारती एयरटेल के 149 रुपए के प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में यूजर्स को हर रोज 2 जीबी डेटा और कुल 56 जीबी डेटा मिलता है। इसके साथ ही इस प्लान में प्रति दिन लोकल और नेशनल 100 मुफ्त एसएमएस और (लोकल, एसटीडी और रोमिंग) असीमित वॉयस कॉल शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications







