Home
News

BSNL ने दिया दिवाली का तोहफा, पेश किया 78 रुपए का नया प्लान

इस वक्त देश में दिवाली का माहौल है। इस वक्त में देश की हर कंपनियां अपनी-अपनी सेवाओं में कुछ नई सुविधा या ऑफर्स पेश करके अपने ग्राहकों को दिवाली का तोहफा देते हैं। इस क्रम में टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल कंपनी ने एक स्पेशल प्लान लॉन्च किया है। कंपनी ने 78 रुपए का एक नया प्लान लॉन्च किया है। इस प्रीपेड प्लान को देश के 20 सर्किल्स में पेश किया गया है।

BSNL ने दिया दिवाली का तोहफा, पेश किया 78 रुपए का नया प्लान

BSNL का STV-78 प्लान

टेलिकॉम टॉक की रिपोर्ट के अनुसार इस प्लान की वैधता 10 दिनों की है। जबकि पहले वाले 78 रुपए प्लान की वैधता सिर्फ 7 दिन ही थी। इस नए प्रीपेड प्लान के जरिए यूजर्स भारत के किसी भी नेटवर्क पर बिना किसी लीमिट के अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते हैं। इसके अलावा इस प्लान में अनलिमिटेड वीडियो कॉलिंग का ऑप्शन भी आता है। इस सुविधा को चालू करने के लिए यूजर्स को अपने फोन से 'STV COMBO78' लिखकर 123 पर एसएमएस भेजना होगा। जिसके बाद अनलिमिटेड वीडियो कॉलिंग की सुविधा एक्टिवेट हो जाएगी।

रोज मिलेगा 2 जीबी डेटा

इस प्लान में इंटरनेट डेटा की बात करें तो हर दिन कंपनी यूजर्स को 2 जीबी डेटा देगी। यानि दस दिन में 78 रुपए के इस प्लान में यूजर्स को कुल 20 जीबी इंटरनेट डेटा मिलेगा। आपको बता दें कि रोजाना मिलने वाला 2 जीबी डेटा खत्म हो जाने के बाद इंटरनेट स्पीड 80 Kbps हो जाती है। हालांकि दिवाली के मौके पर बीएसएनएल कंपनी ने कुछ और भी ऑफर्स पेश किए थे। जिसके तहत कंपनी ने पिछले महीने के अंत में यूजर्स को 8.8% अतिरिक्त टॉकटाइम देना शुरू किया था। इसके अलावा कंपनी ने 1,699 और 2,099 रुपये के कुछ लॉन्ग टर्म प्लान भी लॉन्च किए हैं, जिनकी वैधता एक साल है।

इस प्लान को लॉन्च करते हुए BSNL के सीएमडी अनुपम श्रीवास्तव ने अपने एक बयान में कहा कि, दुर्गा पूजा, दशहरा और दिवाली के इस अवसर पर STV-78 सभी लोगों को फेस्टिव सीजन में अपने परिवार और दोस्तों के साथ जुड़े रहने में मदद करेगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
At present, there is an atmosphere of Diwali in the country. At present, every country in the country offers Diwali gifts to its customers by offering some new features or offers to their respective services. In this order, telecom company BSNL company has launched a special plan.The company has launched a new plan of Rs 78. It has been introduced in 20 circles.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X