BSNL ने अपने पांच प्लान्स में किया बदलाव, यूजर्स को होगा डबल फायदा
रिलायंस जियो के टेलिकॉम सेक्टर में कदम रखने के बाद से बाकी टेलिकॉम कंपनियों को काफी बढ़ी चुनौती मिली है। टेलिकॉम कंपनियों ने अपने सभी पुराने प्लान में काफी बदलाव किेए हैं। वहीं कई प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान भी पेश किए हैं। साथ ही बीएसएनएल भी इस दौड़ में पूरा भागीदार रहा है। BSNL भी समय-समय पर नए प्लान पेश करने के साथ-साथ अपने पुराने प्लान में बदलाव करती रहती है।

इस बार भी कंपनी ने अपने प्लान्स में कुछ बदलाव पेश किए हैं। बदलाव में BSNL ने अपने कुछ प्रीपेड कॉम्बो STV प्लान्स को रिवाइस किया है। इस बदलाव के चलते अब बीएसएनएल यूजर्स और भी ज्यादा डेटा बेनिफिट का फायदा उठा सकेंगे। बीएसएनएल के इस नए बदलाव के चलते यूजर्स को 66 प्रतिशत ज्यादा टॉकटाइम दिया जा रहा है। बदलाव में पांच प्लान्स को शामिल किया है। जो 60 दिनों की वैधता के साथ आते हैं।
नए बदलाव के बाद प्लान
प्लान्स पर गौर किया जाए तो बीएसएनएल का सबसे कम कीमत वाला प्रीपेड प्लान 152 रुपये से शुरू होता है। जो 30 दिनों की वैधता के साथ आता है। इस प्रीपेड प्लान में यूजर्स को 1 जीबी 3G/4G डेटा और 200 रुपये का टॉकटाइम ऑफर दिया जा रहा है। वहीं दूसरा प्रीपेड प्लान 175 रुपये कीमत का है। इस प्लान में भी पहले वाले की तरह 200 रुपये का टॉकटाइम दिया जा रहा है, लेकिन इसमें डाटा और वैलिडिटी अलग है। प्लान में यूजर्स को 500MB डाटा दिया जा रहा है, जो 60 दिनों की वैधता के साथ आता है।
बीएसएनएल का तीसरा प्लान 219 रुपये का है। जो यूजर को 250 रुपये का टॉकटाइम, 500MB डाटा 60 दिनों के लिए दे रहा है। इसके बाद लिस्ट में 252 रुपये और 402 रुपये के प्लान शामिल हैं। जो 30 दिन वैधता के साथ आते हैं। हालांकि 252 रुपये वाला प्लान 350 रुपये के टॉकटाइम और 402 रुपये का प्लान 600 रुपये के टॉकटाइम के साथ आता है।
बीएसएनएल के इन प्लान में बदलाव करने के बाद यह प्लान केवल आंध्रा प्रदेश और तेलंगाना सर्किल में उपलब्ध हैं। वहीं, कंपनी के 152 रुपये, 252 रुपये और 402 रुपये के प्लान की वैधता 21 जनवरी और 175 रुपये और 219 रुपये के प्लान्स 23 फरवरी 2019 तक वैलिड होंगे।


Click it and Unblock the Notifications








