BSNL ने यूजर्स को दिया एंटरटेनमेंट का तोहफा, फ्री में मिलेगा 500 लाइव चैनल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स का फुल मजा!
सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने पहली फाइबर बेस्ड इंट्रानेट सर्विस लॉन्च करने का ऐलान किया है। इस सर्विस को देश के चुनिंदा शहरों में शुरू किया गया है। इस सर्विस को IFTV नाम दिया गया है। इस सर्विस के लिए कंपनी के फाइबर-टु-होम (FTTH) नेटवर्क का यूज किया जाएगा।
BSNL की नई सर्विस के तहत यूजर्स को हाई क्वालिटी में 500 से अधिक लाइव टीवी चैनल और Pay TV कंटेंट उपलब्ध कराए जाएंगे। इस सर्विस से ना केवल मनोरंजन को एक नई दिशा मिलेगी, बल्कि इंटरनेट खर्च में भी कटौती देखने को मिलेगी।

कहां लॉन्च हुई नई सर्विस
बीएसएनएल ने हाल ही में अपने लोगो में भी बदलाव किया है, जिसके साथ 6 नई सर्विस सेवाओं को भी पेश किया है। इनमें से एक फाइबर बेस्ड इंट्रानेट टीवी सर्विस है, जिसे IFTV नाम दिया गया है। फिलहाल इस सर्विस को मध्य प्रदेश और तमिलनाडु में पेश किया गया है। यहां के ग्राहक 500 से अधिक लाइव टीवी चैनल्स का लाभ ले सकेंगे। जल्द ही इस सर्विस को अन्य शहरों में भी पेश किया जाएगा।
साथ ही IFTV सर्विस के तहत टीवी स्ट्रीमिंग के लिए यूज किए गए डेटा को यूजर के डेटा पैक से भी नहीं घटाया जाएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि IFTV सर्विस की सुविधा अनलिमिटेड डेटा के साथ मिल रही है। इस सर्विस को FTTH कस्टमर्स के लिए बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के उपलब्ध कराई जा रहा है।
कई OTT प्लेटफॉर्म्स का सपोर्ट शामिल
कंपनी की इस नई सर्विस में केवल लाइव टीवी चैनल्स का ही सपोर्ट नहीं मिलेगा, बल्कि इसमें आपको प्रमुख OTT प्लेटफॉर्म्स जैसे कि अमेजन प्राइम वीडियो, डिज्नी प्लस हॉटस्टार, नेटफ्लिक्स, यूट्यूब और 5जी को भी इसमें शामिल किया गया है। इस सर्विस में गेमिंग की सुविधा भी दी जा रही है।
लेकिन ये सुविधा केवल एंड्रॉयड टीवी वालों को ही मिलेगी। जिन यूजर्स के पास टीवी में एंड्रॉयड 10 या उससे ऊपर का वर्जन है, वे गूगल प्ले स्टोर से BSNL Live TV ऐप डाउनलोड करके इस सर्विस का लाभ लें सकते हैं।
पिछले कुछ सालों में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स और स्ट्रीमिंग ऐप्स की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है। यही वजह है कि मनोरंजन जगत से जुड़े कंटेंट के यूज में इनकी हिस्सेदारी भी तेजी से बढ़ती नजर आ रही है।


Click it and Unblock the Notifications








