BSNL की विंग्स सर्विस शुरू, यूजर्स बिना सिम कर सकेंगे वॉयस कॉल....
काफी इंतजार के बाद बीएसएनएल ने देश में अपनी इंटरनेट टेलीफोनी सेवा, बीएसएनएल विंग्स की घोषणा कर दी है। बीएसएनएल ने इस सेवा को यूजर्स के लिए उपलब्ध कराने के लिए कई वर्षों तक इस प्रोजेक्ट में काम किया है। आखिरकार राज्य संचालित दूरसंचार ने कुछ महीने पहले अपनी सेवा शुरू कर दी है। बीएसएनएल विंग्स वीओआईपी (वॉयस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल) सेवा है जो यूजर्स को इंटरनेट कनेक्शन का इस्तेमाल करके कनेक्ट रहने और कॉल करने की अनुमति देती है।
यह सेवा उन क्षेत्रों में अनिवार्य रूप से उपयोगी है जहां लोगों के पास उचित सेलुलर कनेक्टिविटी नहीं है। आम तौर पर, भारत में सेलुलर कनेक्टिविटी खास ना होने की वजह से यूजर्स व्हाट्सएप, मैसेंजर या फेसबुक जैसी सेवाओं पर भरोसा करते हैं। बीएसएनएल अपनी नई वीओआईपी सेवा-विंग्स के साथ इसमें बदलाव करना चाहता है।

बीएसएनएल विंग्स सेवा क्या काम करेगी ?...
विंग्स लॉन्च करने का मुख्य कारण खराब सेलफोन कनेक्टिविटी के साथ भी यूजर्स को सेलुलर और कॉलिंग सुविधा का लाभ दिलाना है। देश के अधिकांश ग्रामीण हिस्सों में यूजर्स कॉल करने के लिए संघर्ष करते हैं। बीएसएनएल विंग्स सेवा से अगर यूजर्स के पास इंटरनेट कनेक्शन है तो वह कॉल करने में सक्षम होंगे। यूजर्स किसी भी ऑपरेटर के इस्तेमाल के साथ इस सेवा का लाभ उठा सकते हैं। वास्तव में, यूजर्स सार्वजनिक वाई-फाई इंटरनेट कनेक्टिविटी के साथ भी कॉल करने में भी सक्षम होंगे।
ये भी पढें : जियो फोन 2 की वो खास बातें तो इसे स्मार्टफोन के करीब लाती हैं
बीएसएनएल विंग्स सेवा देता है फ्री वॉयस कॉलिंग की सुविधा
सब्सक्राइबरों को इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए अपने मोबाइल फोन में विंग एप्लिकेशन को डाउनलोड करने की जरूरत होगी। साथ ही यूजर्स को विंग्स सर्विस को 1 साल तक इस्तेमाल करने के लिए तय शुल्क का एक बार भुगतान करना होगा।
एप्लिकेशन से विंग्स यूजर किसी अन्य विंग्स यूजर्स को वीडियो कॉलिंग कर सकेगा। यह उल्लेखनीय है कि विंग्स पैकेट स्विचिंग टेक्नोलॉजी का उपयोग करते हैं। बता दें यह सर्विस यूजर्स को सिम कार्ड के बिना किसी भी निश्चित या हैंडहेल्ड डिवाइस से कॉल करने की अनुमति देगा। .यूजर्स अपने लैपटॉप, डेस्कटॉप, लैंडलाइन या यहां तक कि बिना सिम कार्ड वाले फोन से भी कॉलिंग का फायदा उठा सकेंगे।

बीएसएनएल की विंग्स सर्विस नहीं है फ्री, होगी इंटरनेशनल कॉल्स शामिल...
सर्विस का 1 साल तक फायदा उठाने के लिए यूजर्स को 1,099 रुपये की राशि जमा करानी होगी। जिसके बाद आप अनलिमिटेड कॉल कर सकेंगे। ग्राहकों को सबसे पहले एसआईपी डाउनलोड करने की आवश्यकता होगी। जिसके बाद ग्राहकों को 10 अंकों की सदस्यता आईडी दी जाएगी। ग्राहकों को उनके रजिस्टर्ड ई-मेल पर एक 16 डिजिट का पिन मिलेगा।
इस पिन नंबर की मदद से वे विंग्स सर्विस को ऐक्टिवेट कर सकते हैं। आप इस सर्विस से इंटरनेशनल कॉलिंग भी कर सकते हैं। हालांकि इंटरनेशनल कॉल्स के लिए आईएसडी डिपॉजिट 2 हजार रुपये का है। इस पर इंटरनेशनल कॉल्स के लिए लैंडलाइट टैरिफ के मुताबिक चार्ज लगेंगे। अपनी वीओआईपी सेवा के साथ, बीएसएनएल लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफार्म व्हाट्सएप को भी अपना रहा है। हालांकि व्हाट्सएप पहले से ही मुफ्त में वॉयस और वीडियो कॉलिंग सेवा अपने यूजर्स को प्रदान करा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications







