देश के हर कोने में होगा वाईफाई, बीएसएनएल करेगी 7000 करोड़ का निवेश
दिल्ली वालों को भले ही फ्री वाई-फाई की सुविधा न मिल रही हो लेकिन बीएसएनएल इसके लिए पूरी एड़ी-चोटी का जोर लगाए हुए है। सार्वजनिक क्षेत्र की टेलिकॉम ऑपरेटर कंपनी बीएसएनएल देश में 3जी और 4जी नेटर्वक को और बेहतर करने के लिए 2 से 3 सालों के अंदर कई जगह वाईफाई हॉट स्पॉट की शुरुआत करेगी। इसके लिए कंपनी ने कुल 7,000 करोड़ रुपए निवेश करने का फैसला किया है।
पढ़ें: एंड्रायड के कुछ सीक्रेट कोड, जरा ट्राइ करके देखिए

बीएसएनएल के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर अनुपम श्रीवास्तव ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा, बीएसएनएल नेटर्वक को ज्यादा से ज्यादा क्षेत्र में फैलाने के लिए वाईफाई सबसे अच्छा विकल्प है, लेकिन इसके साथ 3जी और 4 जी कनेक्टीविटी को भी बेहतर तरीके से जोड़ना होगा।
बीएसएनएल ने वाईफाई हॉट स्पॉट के लिए क्वाडजेन के साथ समझौता किया है जिसके तहत इस साल के अखिरी तक यानी 2015-16 तक 2500 वाईफाई हॉटस्पॉट जोन बनाए जाएंगे।

क्वाडजोन वॉयरलेस के फाउंडर और चेयरमैन सीएस राव ने कहा बीएसएनल की पहुंच हर जगह है जिससे हमें बैंडविथ मिलने में परेशानी नहीं होगी हम वाईफाई हॉटस्पॉट लगाएंगे जबकि बीएसएनल हमें बैंडविथ देगी।
इस तरह से हम जून के आखिर तक 1000 वाईफाई हॉटस्पॉट लगाने का लक्ष्य रख रहे हैं जिसे साल के आखिरी तक 5,000 वाईफाई हॉटस्पॉट कर दिया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications








