BSNL के इस ऐड ऑन पैक में मिलेगा 30GB डेटा
पब्लिक सेक्टर की टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने पोस्टपेड यूजर्स के लिए नया ऐड ऑन डेटा पैक पेश किया है। इस ऐड ऑन प्लान में यूजर्स अपने 3G/2G डेटा एक्सट्रा प्राप्त कर सकते हैं।
इस मंथली ऐड ऑन प्लान में कंपनी ने अपने पोस्टपेड यूजर्स के लिए लिमिटेड और अनलिमिटेड दो तरह के ऐड ऑन डेटा प्लान पेश किए हैं।

कस्टमर्स जो भी ऐड ऑन पैक लेगा, उसकी कीमत यूजर्स के महीने के बिलिंग साइकिल में जुड़कर आएगी। आइए जानते हैं इन ऐड ऑन डेटा प्लान के बारे में।
लिमिटेड डेटा ऐड ऑन पैक-
बीएसएनए के लिमिटेड डेटा ऐड ऑन पैक की बात करें, तो ये 0.5GB डेटा से 16GB तक में आते हैं।
50 रुपए महीने का ऐड ऑन प्लान-
बीएसएनएल का 50 रुपए मंथली का लिमिटेड ऐड ऑन पैक 550 एमबी डेटा के साथ आता है। इसके बाद यूजर्स से 1p/10KB के हिसाब से चार्ज किया जाएगा।
75 रुपए महीने का ऐड ऑन प्लान-
75 रुपए महीने वाले 75 रुपए के ऐड ऑन पैक में यूजर को 1500MB डेटा मिलेगा। डेटा लिमिट क्रोस होने के बाद 1p/10KB के हिसाब से चार्ज होगा।
अनलिमिटेड डेटा ऐड ऑन पैक-
बीएसएनए के अनलिमिटेड डेटा ऐड ऑन पैक 2.2GB डेटा से 16GB तक में आते हैं।
170 रुपए महीने का ऐड ऑन प्लान-
170 रुपए का अनलिमिटेड डेटा ऐड ऑन पैक एक महीने के लिए हाई स्पीड 2.2GB डेटा के साथ आता है।
225 रुपए महीने का ऐड ऑन प्लान-
225 रुपए का ये प्लान 4.2GB डेटा हर महीने की लिमिट के साथ आता है।
290 रुपए महीने का ऐड ऑन प्लान-
इस ऐड ऑन प्लान में यूजर को 9GB हाई स्पीड डेटा मिलेगा।
240 रुपए का अनलिमिटेड डेटा ऐड ऑन पैक-
240 रुपए के ऐड ऑन प्लान की बात करें, तो इसमें यूजर को अनलिमिटेड डेटा मिलेगा। हाई स्पीड पर 3.5GB डेटा मिलेगा। डेटा लिमिट क्रोस होने के बाद 80 Kbps की स्पीड से डेटा मिलेगा।
340 रुपए का अनलिमिटेड डेटा ऐड ऑन पैक-
340 रुपए के प्लान की बात करें, तो इसमें 5.5GB हाई स्पीड डेटा मिलेगा। डेटा लिमिट क्रोस होने के बाद यूजर्स को 80kbps स्पीड मिलेगी।

666 रुपए का अनलिमिटेड डेटा ऐड ऑन पैक-
बीएसएनएल के 666 रुपए के प्लान में यूजर को अनलिमिटेड डेटा मिलेगा, जिसमें हाईस्पीड डेटा 11GB मिलेगा। डेटा लिमिट क्रोस होने के बाद यूजर्स को128 kbps स्पीड मिलेगी।
901 रुपए का अनलिमिटेड डेटा ऐड ऑन पैक-
इस ऐड ऑन पैक में यूजर्स को 20GB डेटा 3जी स्पीड पर मिलेगा। डेटा लिमिट क्रोस होने के बाद यूजर्स को 128 kbps स्पीड मिलेगी।


Click it and Unblock the Notifications








