BSNL इस प्लान पर दे रहा है 45GB डेटा और अनलिमिटेड कॉल
टेलीकॉम कंपनियों की डेटा वॉर के बीच भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने दमदार कमबैक किया है। कंपनी ने न सिर्फ प्रीपेड बल्कि पोस्टपेड यूजर्स को ध्यान रखते हुए भी कई किफायती प्लान पेश किए हैं।
अब बीएसएनएल ने अपने पोस्टपेड यूजर्स के लिए 499 रुपए का प्लान पेश किया है, जो कंपनी के सभी पोस्टपेड प्लान की तुलना में बेहतर बैनेफिट्स के साथ आता है।
इस प्लान में यूजर्स को 45 GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और एसएमएस भी मिलते हैं।

बीएसएनएल का ये प्लान 499 रुपए में पेश किया गया है, जो 45GB कुल डेटा के साथ आता है। इस प्लान में यूजर्स को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉल (लोकल, एसटीडी और रोमिंग) मिलते हैं।
कंपनी ने कहा कि वॉयस कॉल पर किसी तरह की लिमिट नहीं है और ये पूरी तरह अनलिमिटेड है। इसके अलावा ये प्लान 100 एसएमएस हर रोज देता है अगले बिलिंग साइकिल तक। ये एसएमएस लोकल और नेशनल होते हैं।

बता दें कि बीएसएनएल ने अपने यूजर्स के लिए लूट लो पोस्टपेड ऑफर पेश किया है, जिसमें पोस्टपेड प्लान पर 60 परसेंट तक डिस्काउंट मिल रहा है। बीएसएनएल ने पोस्टपेड यूजर्स के लिए अपना 1,199 रुपए का फैमिली प्लान रिवाइज किया है।
इस एक प्लान पर तीन प्रीपेड सिम कार्ड को कनेक्ट कर बैनेफिट दिया जा सकता है, वो भी बिल्कुल फ्री। इस प्लान को BBG Combo ULD 1199 Family के नाम से भी जाना जाता है, जिसमें यूजर्स को जीरो कोस्ट में 1 महीने के लिए ब्रॉडबैंड और मोबाइल सर्विस का फायदा मिलता है।
इस एक प्लान के रिचार्ज पर तीन यूजर्स अतिरिक्त इस प्लान पर मिलने वाले फ्री सर्विस, फ्री रिंगटोन और फ्री ऑनलाइट टीवी जैसे सभी बैनेफिट्स का लाभ उठा सकते हैं। 1,199 रुपए का बीएसएनएल प्लान 10 Mbps ब्रॉडबैंड कनेक्शन स्पीड के साथ 30GB डेटा मिलेगा। इसके बाद ये स्पीड घटकर 2 Mbps रह जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications







