Home
News

BSNL धमाका : इस प्लान में मिलेगा सबकुछ अनलिमिटेड

By Neha

टेलीकॉम कंपनियां काफी समय से अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए डेटा और टैरिफ प्लान पेश कर रही हैं। अब ये कंपनियां अपने पोस्टपेड यूजर्स के लिए शानदार ऑफर्स के साथ कई प्लान पेश कर रही हैं। इसी क्रम में भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने पोस्टपेड यूजर्स के लिए धमाकेदार प्लान पेश किया है।

इस प्लान में यूजर्स को डेटा से लेकर वॉयस कॉल और एसएमएस तक सबकुछ अनलिमिटेड मिलेगा। न सिर्फ बीएसएनएल बल्कि अन्य टेलीकॉम कंपनियां भी इस समय अपने पोस्टपेड यूजर्स के किफायती प्लान पेश कर रही है। फिलहाल बात करते हैं बीएसएनएल के नए पोस्टपेड प्लान की।

BSNL धमाका : इस प्लान में मिलेगा सबकुछ अनलिमिटेड

बीएसएनएल का नया पोस्टपेड प्लान 1,595 रुपए कीमत के साथ आता है। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड डेटा, कॉलिंग और एसएमएस मिलेंगे। ये प्लान एक महीने की वैलिडिटी के साथ आता है। कंपनी की वेबसाइट के अनुसार, ये प्लान इंडिया के सभी सर्किल में मौजूद यूजर्स के लिए वैलिड है। कंपनी के मुताबिक किसी और नेटवर्क से बीएसएनएल पोस्टपेड ग्राहक बनने के लिए यूजर्स को 500 रुपए सिक्योरिटी डिपॉजिट देना होगा।

बीएसएनएल के 1,595 रुपए के प्लान के बारे में बात करें, तो इसमें यूजर को अनलिमिटेड वॉयस कॉल (लोकल, एसटीडी और रोमिंग) मिलेंगे। इस प्लान के खास बैनेफिट की बात करें, तो यूजर्स इस प्लान में किसी भी नेटवर्क के लैंडलाइन नंबर पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिडेट डेटा मिलेगा।

बता दें कि पोस्टपेड प्लान में अनलिमिटेड डेटा ऑफर करने वाली बीएसएनएल अकेली कंपनी है। इसके अलावा बीएसएनएल के इस प्लान में यूजर्स को हर रोज 100 एसएमएस मिलेंगे। इसके साथ ही इस प्लान में यूजर्स को डिजिटल कंटेंट और मैग्जिन्स पर भी फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा।

हाल ही में बीएसएनएल ने अपने तीन नए 4G Plus WiFi प्लान पेश किए हैं, जिसमें यूजर्स उस क्षेत्र में उपलब्ध बीएसएनएल वाईफाई हॉटस्पॉट का फायदा उठा सकेंगे। बीएसएनएल के 4जी प्लस वाईफाई प्लान्स 10 रुपए से शुरू होकर 1,999 रुपए तक की कीमत में आते हैं।

Here is How to use UPI based BHIM app - GIZBOT HINDI

बीएसएनएल के तीन नए 4जी प्लस वाईफाई प्लान 50 रुपए, 90 रुपए और 500 रुपए में लॉन्च किए गए हैं। 50 रुपए के प्लान में यूजर को 2जीबी डेटा मिलता है, जो 14 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। 90 रुपए का प्लान 4जीबी डैटा के साथ आता है, जिसकी वैलिडिटी 28 दिनों की है। 500 रुपए की कीमत वाले प्लान की वैलिडिटी भी 28 दिनों की है और इसमें 30जीबी डेटा मिलेगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
BSNL ne paospaid users ke liye 1595 rs ka Plans Introduces kiye hain jo Unlimited Data and Voice Calls ke sath aata hai.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X