Home
News

BSNL ने लॉन्च किए तीन नए ब्रॉडबैंड प्लान, 400 जीबी तक मिलेगा इंटरनेट डेटा

भारत संचार निगम लिमिटेड यानि बीएसएनएल कंपनी ने तीन नए ब्रॉडबैंड प्लान को अपने लिस्ट में एड किया है। इन तीन नए प्लान का नाम 200GB CS111 Monthly, 300GB CS112 Monthly और PUN 400GB Monthly है। इन तीनों प्लान में बीएसएनएल कंपनी अलग-अलग तरह स्पीड का इंटरनेट डेटा देगी।

BSNL ने लॉन्च किए तीन नए ब्रॉडबैंड प्लान, 400 जीबी तक मिलेगा इंटरनेट डेटा

बीएसएनएल का नया ब्रॉडबैंड प्लान

बीएसएनएल का नया ब्रॉडबैंड प्लान

टेलिकॉम रिपोर्ट के मुताबिक ये तीनों प्लान पंजाब सर्कल में पेश किए गए हैं। 200GB CS111 Monthly में कंपनी अपने यूज़र्स को 50 एमबीपीएस की स्पीड से 200 जीबी इंटरनेट डेटा एक महीने में देगी। 200 जीबी खत्म होने के बाद इस प्लान में यूज़र्स को 4 एमबीपीएस की स्पीड मिलेगी। इस प्लान में कंपनी किसी भी तरह की कॉलिंग बेनिफिट्स नहीं देती है। वहीं इस प्लान की मंथली कीमत 490 रुपए है।

300 जीबी वाला प्लान

300 जीबी वाला प्लान

300GB CS112 Monthly प्लान की बात करें तो कंपनी ने इस प्लान में कंपनी 500 एमबीपीएस की स्पीड से 300 जीबी इंटरनेट डेटा एक महीने के देती है और इस प्लान की कीमत 590 रुपे है। इस प्लान में भी बीएसएनल कंपनी ने वॉयर कॉलिंग की कोई सुविधा नहीं दी है।

400 जीबी वाला प्लान

400 जीबी वाला प्लान

PUN 400GB Monthly में कंपनी 400 जीबी डेटा हरेक महीने में देती है। इस प्लान की कीमत 690 रुपए है और इस प्लान में कंपनी ने सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी यूज़र्स को दी है। हालांकि आपको बता दें कि अभी तक बीएसएनल कंपनी की तरफ से इस प्लान के बारे में किसी भी तरह की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार बीएसएनएल के ये तीन ब्रॉडबैंड प्लान फिलहाल तो सिर्फ पंजाब सर्किल के लिए लॉन्च किया गया है लेकिन जल्द ही देश के दूसरे सर्किलों में भी इस प्लान को लॉन्च किया जा सकता है।

बीएसएनएल कंपनी का नया प्लान

बीएसएनएल कंपनी का नया प्लान

बीएसएनएल कंपनी ने धीरे-धीरे अपने टेलिकॉम प्लान के साथ-साथ अब ब्रॉडबैंड प्लान में भी विस्तार कर रही है। बीएसएनएल कंपनी का फिर से खड़ा करने के लिए भारत सरकार ने एक बड़ा पैकेज इस कंपनी को दिया था और इसे एमटीएनएल कंपनी के साथ मिला दिया गया है। अब देखना होगा कि आने वाले वक्त में भारत संचार निगम लिमिटेड किन-किन नए प्लान को लॉन्च करेगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
The BSNL company has added three new broadband plans to its list. The names of these three new plans are 200GB CS111 Monthly, 300GB CS112 Monthly and PUN 400GB Monthly. In these three plans, BSNL company will give different types of speed internet data.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X