BSNL कंपनी ने लॉन्च किया 98 रुपए का नया प्लन, रोज मिलेगा 2 जीबी इंटरनेट डेटा
इस वक्त कोरोना वायरस की वजह ज्यादातर कंपनियों के ज्यादातर लोग अपने-अपने घरों से काम कर रहे हैं। लॉकडाउन की वजह से आम लोग भी ज्यादातर घर में रहकर मोबाइल का इस्तेमाल करना ही पसंद करते हैं। ऐसे में इंटरनेट डेटा का खर्च बढ़ गया है।
2 जीबी इंटरनेट का होगा फायदा
ऐसे में सिर्फ एक जीबी प्रतिदिन वाले डेटा से अब काम चलता नहीं है। आइए हम आपको बीएसएनएल के एक ऐसे प्लान के बारे में बताते हैं, जिसमें आपको 2 जीबी इंटरनेट डेटा रोज मिलेगा और अपने सारे काम कर सकते हैं।
98 रुपए का प्रीपेड प्लान
बीएसएनएल की इस प्रीपेड प्लान की कीमत 98 रुपए है। इस कीमत में यूज़र्स को भारत संचार निगम लिमिटेड कंपनी 2 जीबी इंटरनेट रोज देगी और इसकी वैधता 24 दिनों की होगी। इसका मतलब है कि सिर्फ 98 रुपए में 24 दिनों के लिए रोज 2 जीबी इंटरनेट डेटा मिलेगा।
एक्सट्रा बेनिफिट्स
इस प्लान के साथ EROS NOW का सब्सक्रिप्शन भी यूज़र्स को मुफ्त में मिलेगा। इसके अलावा आपको PRBT यानि पर्सनल रिंग बैक टोन का भी फायदा इस प्लान में होगा। आपको बता दें कि 2 जीबी डेटा देने वाले प्लान्स में बीएसएनएल का ये सबसे सस्ता प्लान है।
365 रुपए वाला प्लान
इसके अलावा भी BSNL कंपनी ने एक नया प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान की कीमत कंपनी ने 365 रुपए तय की है। इस कीमत में कंपनी अपने यूज़र्स को 60 दिनों तक बहुत सारी सुविधाएं दे रही है।
स्वंतत्रता दिवस पर नया प्लान
बीएसएनएल कंपनी ने आने वाले भारत के 74वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक नया प्रीपेड प्लान पेश किया है। इस प्लान की कीमत 147 रुपए है। इसके साथ-साथ कंपनी ने कुछ पुराने प्लान्स को बंद किया है और कुछ प्लान्स की वैधता को बढ़ाया है। आइए आपको एक-एक करके बताते हैं।
147 रुपए का नया प्लान
बीएसएनएल कंपनी का 147 रुपए वाला नया प्रीपेड प्लान 30 दिनों की वैधता के साथ आता है। इस वैधता के साथ कंपनी ने इस प्लान में 250 रुपए की एफयूपी लिमिट के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और एसटीडी कॉलिंग की सुविधा यूज़र्स को देने का फैसला किया है।
10 जीबी तक डेटा
आपको बता दें कि बीएसएनएल के इस प्लान का फायदा एमटीएनएल यूज़र्स को भी होगा। इस प्लान के साथ इंटरनेट डेटा की बात करें तो इस प्लान में बीएसएनएल कंपनी 10 जीबी हाई स्पीड डेटा यूज़र्स को देती है। इन सभी बेनिफिट्स के साथ यूज़र्स को बीएसएनएल ट्यून की सर्विस भी मिलती है।


Click it and Unblock the Notifications








