Home
News

हर प्लान की होगी छुट्टी, ये कंपनी लाई 'होली धमाका' प्लान

By Neha Kashyap

भारतीय टेलीकॉम इंडस्ट्री में जब प्रायवेट कंपनियों की डेटा वॉर शुरू हुई थी, तब पब्लिक सेक्टर की टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने कोई प्लान लॉन्च नहीं किए थे। एक्सपर्ट्स का कहना था कि कंपनी निजी कंपनियों के कॉम्पिटीशन में पिछड़ रही है।

हाल ही में बीएसएनएल ने कई शानदार टैरिफ, कॉम्बो और ऐड ऑन प्लान पेश किए हैं, जो रिलायंस जियो, एयरटेल, आइडिया और वोडाफोन जैसी कंपनियों को टक्कर दे रहे हैं। अब कंपनी ने होली के मौके पर अपने पोस्टपेड यूजर्स के लिए 'होली धमाका' प्लान लॉन्च किया है।

हर प्लान की होगी छुट्टी, ये कंपनी लाई 'होली धमाका' प्लान

होली धमाका प्लान मंथली प्लान है, जिसकी बिलिंग साइकल वैलिडिटी 28-31 दिन तक है। इस प्लान की कीमत 399 रुपए है, जिसमें यूजर्स को कुल 30 जीबी डेटा मिलेगा। डेटा के रोजाना इस्तेमाल में कोई सीमा नहीं है। डेटा के अलावा ये पोस्टपेड प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ आता है, जिसमें लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल्स शामिल हैं।

बता दें कि इस प्लान में यूजर्स को एसएमएस बैनेफिट नहीं मिलेगा और इसे इस प्लान का नेगेटिव पॉइन्ट कहा जा सकता है। बता दें कि ये डेटा 3जी स्पीड पर मिलेगा जबकि बाकी टेलीकॉम कंपनियां 4जी नेटवर्क स्पीड प्रोवाइड कर रही हैं। बीएसएनएल ने भी 4जी नेटवर्क स्पीड की तरफ कदम बढ़ाते हुए केरल के कुछ सर्किल में 4जी सेवा शुरू की है। कंपनी ने 4जी वीओएलटीई सर्विस के लिए हाल ही में नोकिया से साझेदारी की है।

हर प्लान की होगी छुट्टी, ये कंपनी लाई 'होली धमाका' प्लान

बीएसएनएल के अन्य पोस्टपेड प्लान की बात करें, तो इसमें 448 रुपए का प्लान भी शामिल है, जो 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें कस्टमर्स को रोज 1 जीबी डेटा 3जी नेटवर्क स्पीड पर मिलेगा। इसके इसके अलावा ये प्लान यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉल भी ऑफर करता है, जिसमें सभी नेटवर्क्स पर लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल भी शामिल हैं।

बीएसएनएल का 1,595 रुपए का पोस्टपेड प्लान एक महीने की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड डेटा, कॉलिंग और एसएमएस मिलेंगे। ये प्लान कंपनी की वेबसाइट के अनुसार, ये प्लान इंडिया के सभी सर्किल में मौजूद यूजर्स के लिए वैलिड है। कंपनी के मुताबिक किसी और नेटवर्क से बीएसएनएल पोस्टपेड ग्राहक बनने के लिए यूजर्स को 500 रुपए सिक्योरिटी डिपॉजिट देना होगा।

WhatsApp's new feature, Swtich from voice call to video call

बीएसएनएल के तीन नए 4जी प्लस वाईफाई प्लान 50 रुपए, 90 रुपए और 500 रुपए में लॉन्च किए गए हैं। 50 रुपए के प्लान में यूजर को 2जीबी डेटा मिलता है, जो 14 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। 90 रुपए का प्लान 4जीबी डैटा के साथ आता है, जिसकी वैलिडिटी 28 दिनों की है। 500 रुपए की कीमत वाले प्लान की वैलिडिटी भी 28 दिनों की है और इसमें 30जीबी डेटा मिलेगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
BSNL ne postpaid users ke liye 399 rs ka plan launch kiya hai. isme users ko one month ke liye 30 gb data and unlimited calling milti hai.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X