आ गया सबसे सस्ता प्लान, सिर्फ 7 रुपए में मिलेगा Internet Data
अगर आप 51 और 49 रुपए के टैरिफ प्लान को सबसे चीप टैरिफ प्लान मानते हैं, तो पब्लिक सेक्टर की टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के पास इससे भी सस्ते प्लान हैं। बीएसएनएल ने प्रायवेट टेलीकॉम कंपनियों को टक्कर देने के लिए चीप एंड बेस्ट मिनी पैक पेश किए हैं, जो सिर्फ 7 और 16 रुपए में आते हैं।
कंपनी ने ये प्लान सिर्फ प्रीपेड यूजर्स के लिए पेश किए हैं, जो डेटा बैनेफिट के साथ आते हैं। कंपनी ने इन टैरिफ प्लान को मिनी पैक नाम दिया है, जिसमें यूजर्स को 3जी स्पीड पर डेटा मिलेगा। इस के अलावा कंपनी ने मैक्सिमम प्राइस के टैरिफ प्लान में 999 रुपए का प्लान भी पेश किया है।

लिमिटेड पीरियड ऑफर-
ये दोनों स्पेशल टैरिफ वाउचर लिमिटेड टाइम पीरियड के लिए ऑफर किए गए हैं। इन प्लान्स को उन यूजर्स को ध्यान रखकर पेश किया गया है, जो उस दिन की डेटा लिमिट पूरी कर चुक हैं, लेकिन इंटरनेट इस्तेमाल करता चाहते हैं। इन प्लान्स में यूजर्स को 3जी स्पीड पर इंटरनेट मिलेगा। आइए जानते हैं इन प्लान्स के बारे में।
BSNL का 7 रुपए का मिनी पैक-
बीएसएनएल का 7 रुपए का मिनी पैक 1 जीबी डेटा के साथ आता है। इस पैक की वैलिडिटी सिंगल डे यानी 24 घंटों की है। हालांकि इन प्लान का नेगेटिप पॉइन्ट ये है कि यूजर्स को सिर्फ डेटा फायदा मिलेगा, यानी ये प्लान कॉलिंग और एसएमएस बैनेफिट के साथ नहीं आते हैं। 24 घंटे के लिए 1जीबी डेटा बैनेफिट के साथ आने वाले इस प्लान का रेट अलग-अलग सर्किल के हिसाब से अलग अलग है। ये प्लान 7 रुपए और 9 रुपए में आता है।
BSNL का 16 रुपए का मिनी पैक-
ये प्लान भी 1 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है, जिसमें यूजर्स को 2जीबी डेटा मिलेगा। सर्किल के हिसाब से इस प्लान की कीमत भी 16 रुपए या 19 रुपए हो सकती है। ये दोनों ही प्लान्स प्रीपेड यूजर्स के लिए पेश किए गए हैं।
BSNL का 999 रुपए का प्लान-
ये प्लान बीएसएनएल के हाई प्राइस कैटेगिरी वाले प्लान्स में से एक है। इस प्लान एक साल की वैलिडिटी के साथ आता है, जिसमें यूजर्स को हर रोज हाई स्पीड में 1जीबी डेटा मिलता है। इसके अलावा इस प्लान में 181 दिनों के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉल (लोकल औऱ एसटीडी) फ्री मिलता है। कॉलिंग वैलिडिटी खत्म होने के बाद यूजर्स से 60 पैसा पर मिनट के हिसाब से चार्ज किया जाएगा। इसके अलावा इस प्लान में यूजर्स को हर रोज 100 एसएमएस मिलेंगे औऱ 181 दिन की वैलिडिटी खत्म होने के बाद लोकल एसएमएस पर 25 पैसा और नेशनल एसएमएस पर 35 पैसा चार्ज किया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications







