BSNL 'लक्ष्मी प्रमोशनल' टॉकटाइम ऑफर, जानिए क्या और किसके लिए है खास
दिवाली और फेस्टिव सीजन के इस मौके पर हर तरफ सेल, डिस्काउंट और ऑफर पेश किए जा रहे हैं. कहीं स्मार्टफोन ब्रांड ऑफर पेश कर रही हैं, तो कहीं टेलिकॉम कंपनियां स्मार्टफोन पेश कर रही हैं. अब एक और टेलिकॉम ऑपरेटर नए दिवाली ऑफर के साथ तैयार है.

यह नया ऑफर आया है BSNL की ओर से, इस ऑफर को खास दिवाली मौके पर पेश किया गया है. यह नया ऑफर बीएसएनएल के प्रीपेड यूज़र्स के लिए है. नए ऑफर को कंपनी ने 'लक्ष्मी प्रमोशनल' नाम दिया है. बता दें कि इससे पहले कंपनी ने 'दशहरा विजय' ऑफर भी पेश किया था.
लक्ष्मी प्रमोशनल ऑफर के तहत कंपनी 50 प्रतिशत अधिक टॉक टाइम यूज़र्स को देगी. यह ऑफर कंपनी के 290 रुपए, 390 रुपए और 590 रुपए के टॉप अप्स पर मौजूद होगा. ध्यान दें कि लक्ष्मी ऑफर केवल इन तीन टॉप अप्स पर ही उपलब्ध है, इससे कम या अधिक पर नहीं.
जो बीएसएनएल ग्राहक इन टॉप अप्स का रिचार्ज करेंगे उन्हें 435 रुपए का लाभ केवल 290 रुपए में मिलेगा. 390 रुपए के रिचार्ज पर 585 रुपए का टॉक time आयर 590 रुपए के रिचार्ज पर 885 रुपए का टॉकटाइम मिलेगा. जो भी बीएसएनएल यूज़र्स से इस ऑफर को पाना चाहते हैं वो 16 अक्टूबर से 21 अक्टूबर के बीच इसका लाभ उठा सकते हैं. बीएसएनएल का यह लेटेस्ट ऑफर है.


Click it and Unblock the Notifications








