Home
News

नए प्लान के साथ BSNL ने मारी बाज़ी, ये आया दमदार ऑफर

By Agrahi

टेलिकॉम इंडस्ट्री में इस समय तगड़ा कम्पटीशन चल रहा है। हाल ही में वोडाफोन और एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए नए ऑफर पेश किए थे। वोडाफोन कम कीमत में फुल टॉक टाइम की सुविधा तो एयरटेल डबल डाटा बेनिफिट के साथ आया है। अब इस कम्पटीशन में अपनी दावेदारी साबित करने के लिए बीएसएनएल ने नया ऑफर पेश किया है।

नए प्लान के साथ BSNL ने मारी बाज़ी, ये आया दमदार ऑफर

बीएसएनएल का यह नया रिचार्ज 249 रुपए का है। इस नए प्लान में कंपनी यूज़र्स को डाटा बेनेफिट्स के साथ ही वॉयस कॉल का लाभ भी देगी। इस नए ऑफर की वैलिडिटी 28 दिनों की है। BSNL का नया प्रमोशनल STV या स्पेशल टैरिफ वाउचर 249 रुपए में 1जीबी डाटा प्रतिदिन की डील के साथ आता है।

बीएसएनएल ने अपने इस प्लान की जानकारी अपनी वेबसाइट पर भी दी है। इस 249 रुपए के पैक में लोकल और एसटीडी दोनों कॉलिंग दी जाती हैं। इसमें बीएसएनएल से बीएसएनएल की कॉलिंग का ही लाभ मिलेगा। बता दें कि यह 249 रुपए का प्लान लिमिटेड ऑफर है, जो कि यूज़र्स को 25 अक्टूबर तक ही मिलेगा।

नए प्लान के साथ BSNL ने मारी बाज़ी, ये आया दमदार ऑफर

इसके अलावा बीएसएनएल ने एक 429 रुपए का ऑफर भी पेश किया है। इस ऑफर में भी वॉयस और डाटा दोनों बेनेफिट्स दिए जाएंगे। यह ऑफर बीएसएनएल प्रीपेड यूज़र्स के लिए हैं।

429 रुपए का ऑफर
इस ऑफर में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग सुविधा है। इस ऑफर में यूज़र्स को 1जीबी डाटा प्रतिदिन के हिसाब से मिलेगा, जो कि 90 दिनों के लिए है। इन दोनों ही टैरिफ के लाभ काफी समान हैं, केवल वैलिडिटी का इसमें अंतर है।

 
Best Mobiles in India

English summary
BSNL launched a new offer to counter jio, airtel, vodafone and idea. Read more detail in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X