BSNL के इस प्लान पर मिलेगा 20GB डेटा हर रोज
पब्लिक सेक्टर की टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) नए ब्रॉडबैंड प्लान के साथ आई है। बीएसएनल ने अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए 491 रुपए का प्रीपेड ब्रॉडबैंड प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में यूजर्स को हर रोज 20 जीबी डेटा 20 Mbps पर इंटरनेट स्पीड मिलेगी। डेटा लिमिट क्रोस होने के बाद यूजर्स को 1 Mbps स्पीड मिलेगी। कंपनी ने इस प्लान को उन यूजर्स के लिए पेश किया है, जिन्हें ज्यादा डेटा की जरूरत होती है।

इस प्लान को पाने के लिए ग्राहक बीएसएनएल की वेबसाइट पर जाकर नए कनेक्शन की रिक्वेस्ट कर सकते हैं। कंपनी ने हाल ही में 777 रुपए और 1277 रुपए के पोस्टपेड प्लान लॉन्च किए थे। बीएसएनएल ने इस प्लान को जियो को काउंटर करते हुए पेश किया है। हाल ही में सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक, जियो 1000 रुपए महीने से भी कम में अपने यूजर्स को फ्री कॉल्स, ब्रॉडबैंड डेटा और मीडिया जैसे JioTV की सुविधा देगी।
रिलायंस जियो के इस कॉम्बो पैक की कीमत 1000 रुपए से भी कम होगी और अगर डेब्यू के बाद कंपनी वाकई ऐसा करती है, तो ये बाकी टेलीकॉम और ब्रॉडबैंड कंपनियों के लिए कड़ी टक्कर साबित होगी। बता दें कि अभी जियो अपनी ब्रॉडबैंड सर्विस पर काम कर रही है और इसे कंपनी काफी टाइम से मुंबई, नई दिल्ली, चेन्नई, अहमदाबाद, वडोदरा और जामनगर जैसे शहरों में सर्विस को टेस्ट कर रही है।
जियो 45000 रुपए के रिफंडेबल सिक्योरिटी डिपोजिट के साथ 100 Mbps की स्पीड पर ब्रॉडबैंड डेटा दे रही है। बता दें कि कंपनी कुछ समय पहले सामने आई रिपोर्ट में कहा गया था कि जियो ब्रॉडबैंड सर्विर को आम यूजर्स के साथ कॉर्पोरेट सेक्टर के लिए भी पेश करेगी। उम्मीद की जा रही है कि टेलीकॉम इंडस्ट्री की तरह ब्रॉडबैंड सेक्टर में भी कंपनी शुरुआती 6 महिनों तक फ्री ब्रॉडबैंड सेवा दे सकती है।
जियो इस सर्विस में अपना राउटर भी इंस्टॉल करेगी, जिसे इंटरनेट प्रोटोकॉल टेलीविजन (IPTV) सर्विस लॉन्च होने के बाद सेट-अप बॉक्स की तरह इस्तेमाल किया जा सकेगा। जियो के इस कॉम्बिनेशन पैक में डेटा के अलावा यूजर्स को अनलिमिटेड कॉल, मीडिया और जियोटीवी का भी फायदा मिलेगा।
ये भी पढ़ें- जियो फाइबर ब्रॉडबैंड: 100 जीबी डेटा, 1 GBPSस्पीड मात्र 500 रुपए में


Click it and Unblock the Notifications







