डेटा धमाका : 98 रुपए में ये कंपनी दे रही है 39 GB डेटा
टेलीकॉम कंपनियों के बीच डेटा वॉर जारी है। इस दौरान सभी कंपनियां अपने सब्सक्राइबर्स के लिए किफायती कीमत पर ज्यादा डेटा बैनेफिट के साथ टैरिफ प्लान पेश कर रही है। रिलायंस जियो और भारती एयरटेल जैसी प्रायवेट कंपनियों को टक्कर देने के लिए पब्लिक सेक्टर की टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) भी पूरी तैयारी कर चुकी है।
बीएसएनएल ने इस बार अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए 98 रुपए का टैरिप प्लान पेश किया है, जो 39 जीबी डेटा के साथ आता है। ये प्लान 26 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है।

कंपनी ने इस पैक को सुनामी प्लान नाम दिया है। कंपनी ने इस प्लान को 17 मई को विश्व दूरसंचार दिवस के मौके पर पेश किया है। कंपनी ने इस प्लान को पूरे देश में मौजूद बीएसएनएल सब्सक्राइबर्स के लिए पेश किया है।
बीएसएनएल का 98 रुपए का प्लान
बीएसएनएल का 98 रुपए का प्लान सिर्फ डेटा बैनेफिट के साथ आता है और इसमें यूजर्स को 26 दिनों के लिए हर रोज 1.5 जीबी डेटा और कुल 39 जीबी डेटा मिलता है। डेटा के अलावा इस प्लान में फ्री एसएमएस और वॉयस कॉल का फायदा नहीं मिलता है। हालांकि बीएसएनएल यूजर्स को सभी प्लान में इंटरनेट डेटा 3G स्पीड पर मिलता है। कंपनी काफी समय से 4जी नेटवर्क को पूरे देश में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है और केरल में बीएसएनएल पहले ही 4जी नेटवर्क लॉन्च कर चुकी है। इसके अलावा बीएसएनएल सिर्फ वॉयस कॉलिंग के लिए 99 रुपए का प्लान भी पेश कर चुकी है।
बीएसएनएल का 99 रुपए का वॉयस कॉलिंग प्लान
99 रुपए के प्रीपेड वॉयस कॉलिंग प्लान की वैलिडिटी 26 दिनों की होगी, जिसमें यूजर्स को अनलिमिटेड इनकमिंग और आउटगोइंग वॉयस कॉल मिलेंगे। इसके अलावा इस प्लान में यूजर को कॉलर ट्यून सर्विस भी मिलेगी। यानी अगर आप आपको कॉल करने वालों को अपनी पसंद का म्यूजिक सुनाना चाहते हैं, तो इस सर्विस का फायदा ले सकते हैं।
जियो का 98 रुपए का प्रीपेड प्लान
जियो का 98 रुपए का प्लान जो 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्रीपेड प्लान में यूजर को 2.1GB इंटरनेट डेटा 4जी स्पीड पर मिलेगा। डेटा की डेली लिमिट 0.15GB होगी, जिसके पूरा होने के बाद यूजर को 64Kbps स्पीड मिलेगी। इस प्लान में यूजर को 140 एसएमएस और जियो ऐप पर फ्री सबस्क्रिप्शन मिलेगा। ये प्लान यूजर्स के लिए तब ज्यादा यूजफुल है, जब वर्तमान टैरिफ प्लान की डेटा लिमिट खत्म हो चुकी हो और आप वैलिडिटी डेट तक इंटरनेट इस्तेमाल करना चाहते हैं।
एयरटेल का 99 रुपए का प्लान
एयरटेल की बात करें, तो कंपनी ये प्लान 99 रुपए में पेश करती है। इस प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी 5 दिनों की है, जिसमें यूजर्स को 2 GB डेटा 3G/4G स्पीड पर मिलेगा। हालांकि इस प्लान में न तो कंपनी कॉलिंग ऑफर करती है न हीं यूजर्स को एसएमएस फ्री मिलेंगे। अनलिमिटेड कॉलिंग और एसएमएस के लिए एयरटेल ने प्रीपेड यूजर्स के अलग प्लान पेश किए हैं।
कहां मिलेगा फायदा
बीएसएनएल के 98 रुपए के डेटा प्लान की तुलना जियो और एयरटेल के प्लान से की जाए, तो साफ समझा जा सकता है कि इस बीएसएनएल अपने प्लान में यूजर्स को सबसे ज्यादा फायदा दे रही है। एयरटेल और जियो अपने प्लान में 2 जीबी करीब डेटा दे रही हैं। हालांकि ये कंपनियां डेटा के अलावा वॉयस कॉल और एसएमएस फायदा दे रही है। अगर आप ज्यादा डेटा इस्तेमाल करते हैं, तो सुनामी प्लान आपके लिए बेस्ट है।


Click it and Unblock the Notifications








