Home
News

BSNL लाई 90 दिनों की वैलिडिटी वाले अनलिमिटेड कॉलिगं प्लान

By Neha Kashyap

टेलीकॉम कंपनियां अपने यूजर्स की हर जरूरतों को ध्यान रखते हुए टैरिफ प्लान पेश कर रही हैं। इसी क्रम में पब्लिक सेक्टर की टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने अपने यूजर्स के लिए दो नए अनलिमिटेड कॉलिंग प्लान पेश किए हैं।

ये प्लान कंपनी ने खासतौर पर उन यूजर्स के लिए पेश किए हैं, जो लंबे समय तक कॉलिंग बैनेफिट्स चाहते हैं। ये दोनों 99 रुपए और 319 रुपए के प्रीपेड प्लान हैं।

BSNL लाई 90 दिनों की वैलिडिटी वाले अनलिमिटेड कॉलिगं प्लान

इन प्लान में यूजर्स को दिल्ली-मुंबई सर्किल के अलावा पूरे इंडिया में कहीं भी अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का फायदा मिलेगा

बीएसएनएल का 99 रुपए का प्लान-

बीएसएनएल का 99 रुपए का प्लान-

99 रुपए के प्रीपेड वॉयस कॉलिंग प्लान की बात करें, तो इसकी वैलिडिटी 26 दिनों की होगी, जिसमें यूजर्स को अनलिमिटेड इनकमिंग और आउटगोइंग वॉयस कॉल मिलेंगे। इसके अलावा इस प्लान में यूजर को कॉलर ट्यून सर्विस भी मिलेगी।

बीएसएनएल का 319 रुपए का प्लान-

बीएसएनएल का 319 रुपए का प्लान-

319 रुपए का प्लान- ये प्लान FUP लिमिट के साथ नहीं आता है। ये प्लान 90 दिनों की वैलिडिटी के साथ आएगा, जिसमें यूजर्स को मुंबई और दिल्ली सर्किल के अलावा पूरे देश में कहीं भी कॉल करने पर अनलिमिटेड इनकमिंग और आउटगोइंग वॉयस कॉल मिलेंगे।

जियो का 98 रुपए का प्लान-

जियो का 98 रुपए का प्लान-

100 रुपए के अंदर आने वाले जियो प्लान में तीसरे नंबर पर है 98 रुपए का प्लान जो 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्रीपेड प्लान में यूजर को कुल 2.1GB इंटरनेट डेटा 4जी स्पीड पर मिलेगा। डेटा की डेली लिमिट 0.15GB होगी, जिसके पूरा होने के बाद यूजर को 64Kbps स्पीड मिलेगी। इस प्लान में यूजर को 140 एसएमएस अनलिमिटेड वॉयस कॉल और जियो ऐप पर फ्री सबस्क्रिप्शन मिलेगा। ये प्लान यूजर्स के लिए तब ज्यादा यूजफुल है, जब वर्तमान टैरिफ प्लान की डेटा लिमिट खत्म हो चुकी हो और आप वैलिडिटी डेट तक इंटरनेट इस्तेमाल करना चाहते हैं।

एयरटेल का 98 रुपए का प्लान-

एयरटेल का 98 रुपए का प्लान-

इस प्लान में यूजर्स को 28 दिनों के लिए 1 जीबी डेटा 2G/3G/4G इंटरनेट स्पीड पर मिलता है। इसके अलावा इस प्लान पर यूजर को एसएमएस और अनलिमिटेड वॉयस कॉल का फायदा भी मिलेगा।

Amazon Echo Spot first look - GIZBOT HINDI
बीएसएनएल के प्लान में क्या मिलेगा फायदा-

बीएसएनएल के प्लान में क्या मिलेगा फायदा-

जहां एक तरफ बाकी सारी टेलीकॉम कंपनियां अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ एसएमएस और डेटा का भी फायदा दे रही हैं, वहीं बीएसएनएल के इन दोनों प्लान में सिर्फ अनलिमिटेड वॉयस कॉल ही मिलता है। यानी बाकी टेलीकॉम कंपनियों के सामने बीएसएनएल का ये प्लान ज्यादा बैनेफिट नहीं ऑफर करता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Bharat Sanchar Nigam Limited is offering unlimited voice calls without any limit in rs 99 and Rs 319 Unlimited Voice Calls plans.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X