Home
News

BSNL ने लॉन्च किया 1,097 रुपये का वार्षिक प्लान

रिलायंस जियो हमेशा ही ऑफर्स निकालकर अपने यूजर्स को अपनी तरफ खिंचता रहता है। हालांकि बाकी टेलिकॉम कंपनियां भी रिलायंस जियो को चुनौती देने के लिए नए नए प्लान पेश कर रही है। बता दें, रिलायंस जियो के नए वार्षिक प्रीपेड प्लान शुरू करने के ठीक बाद, राज्य संचालित दूरसंचार सेवा प्रदाता बीएसएनएल ने 365 दिनों के लिए लाभ प्रदान करते हुए 1,097 रुपये की वार्षिक योजना को लॉन्च कर दिया है। हालांकि बीएसएनएल का यह नया प्लान जियो के प्लान से थोड़ा पीछे है।

BSNL ने लॉन्च किया 1,097 रुपये का वार्षिक प्लान

बता दें, बीएसएनएल की यह नई योजना सिर्फ डेटा और वॉयस कॉलिंग के साथ आती है। जबकि जियो का प्रीपेड प्लान यूजर्स को उसी अवधि में डेटा, वॉयस कॉलिंग और एसएमएस में लाभ पहुंचाता है। इस बात को ध्यान में रखना होगा कि बीएसएनएल ने अपना नया वार्षिक प्लान कोलकाता सर्कल में ही लॉन्च किया है। जो 6 जनवरी, 201 9 तक के लिए मान्य होगा।

अगर बीएसएनएल और रिलायंस जियो के प्लान की तुलना की जाए तो बता दें, बीएसएनएल का नया प्लान जियो के 1,699 रुपये के प्लान को बिल्कुल भी टक्कर नहीं दे रहा है। हालांंकि अगर आप हैवी वॉयस कॉलिंग के लिए प्लान की तलाश कर रहे हैं तो, यह प्लान आपके लिए फायदेमंद है।

बीएसएनएल का 1,097 रुपये प्रीपेड प्लान: लाभ और विवरण

बीएसएनएल के नए प्लान के लाभ की बात की जाए तो यूजर्स को प्लान के चलते कुल 25 जीबी डेटा दिया जा रहा है। जिसका इस्तेमाल 365 दिनों की वैधता के दौरान किया जा सकता है। बता दें, नया प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का लाभ देती है। यूजर्स मुंबई और दिल्ली सर्कल में स्थित नंबरों पर वॉयस कॉल कर सकते हैं। प्लान की खास बात यह है कि बीएसएनएल वोडाफोन आइडिया जैसे 250 मिनट या 1000 मिनट तक वॉयस कॉल कैप नहीं दे रहा है।

आज के समय में हैवी वॉयस कॉलिंग पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। जिसके चलते वोडाफोन आइडिया और एयरटेल ऐसे ही कुछ प्लान के साथ उभरे। इन कंपनियों ने डेटा, वॉयस कॉलिंग और एसएमएस जैसे लाभ पेश किए। बीएसएनएल ने यूजर्स की वॉयस कॉलिंग की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए ही अपने नए प्लान की शुरूआत की है।

जियो के 1,699 वार्षिक प्लान से तुलना

भारतीय बाजार में अभी तक मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली कंपनी रिलायंस जियो ने सबसे अच्छी वार्षिक प्रीपेड योजना प्रदान की है। जियो ने 250 मिलियन ग्राहकों को एकत्रित किया है। बता दें जियो ने अपने यूजर्स के लिए 365 दिनों के 1,699 रुपये का प्रीपेड प्लान पेश किया है। नई लॉन्च प्लान के चलते, जियो अपने यूजर्स को हर दिन 1.5 जीबी 4 जी डेटा दे रहा है।

साथ ही अनलिमिटेड वॉयस कॉल दी जा रही है। जिसका इस्तेमाल सभी 22 टेलीकॉम सर्किलों में किया जा सकता है। बता दें, प्लान में प्रति दिन 100 एसएमएस भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। बीएसएनएल और रिलायंस जियो के समान अवधि वाले प्लान की तुलना की जाए तो साफ पचा चलता है कि जियो का पलढ़ा ज्यादा भारी है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Just after launching Reliance Jio's new annual prepaid plan, state-run telecom service provider BSNL has launched an annual plan of Rs 1,097, giving profit for 365 days. However, this new plan of BSNL is slightly behind Jio's plan.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X