विशटेल ने लांच किया हिन्दी एंड्रायड ओएस के साथ नया टैबलेट
मुंबई बेस्ड इलेक्ट्रॉनिक मैन्यूफैक्चर विशटेल ने लो बजट टैबलेट के मैदान में नया बीएसएनएल इरा आइकॉन टैबलेट लांच किया है। टैबलेट की सबसे खास बात है इसमें हिन्दी एंड्रायड ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। जिसकी मदद से टैबलेट में सभी आईकॉन हिन्दी में एक्सेस किए जा सकते हैं। जैसे फेसबुक, हिन्दी टीवी चैनल, हिन्दी न्यूज पेपर हालाकि कंपनी ने अभी अपने टैबलेट की कीमत के बारे में कोई खास जानकारी नहीं दी है लेकिन जानकारों के अनुसार ये विशटेल इरा की कीमत 7,000 रुपए से लेकर 13,000 रुपए के बीच होगी।
विशटेल बीएसएनएल इरा टैबलेट में दिए गए फीचरों पर एक नजर
टैबलेट हार्डवेयर: ईरा आईकॉन में 7 इंच की स्क्रीन के साथ एंड्रायड 4.0 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है, टैबलेट में दी गई टीएफटी एलसीडी स्क्रीन 1024*768 पिक्सल रेज्यूलूशन को सपोर्ट करती है। 1.2 गीगाहर्ट प्रोसेसर की मदद से यूजर इसमें कई काम एक साथ कर सकता है। साथ में 1 जीबी रैम, 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट वेब कैमरा, 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है यानी आप इसमें वीडियो चैटिंग के साथ फोटो कैपेचरिंग भी कर सकते हैं। वैसे तो इरा आईकॉन में 4 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है लेकिन माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट की मदद से आप इसमें 32 जीबी तक एक्पेंड भी कर सकते हैं जो कि इसका प्लस प्वाइंट है।
कनेक्शन सपोर्ट: टैबलेट में एमपी 3, वेव, डब्लूएमए, के साथ DOC/XLS/PPT/PDF/TXT/HTML फार्मेट सपोर्ट दिया गया है। हालाकि टैबलेट में अभी कौन कौन सी प्रीलोडेड एप्लीकेशन दी गई हैं इसके बारे में अभी कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है।


Click it and Unblock the Notifications








