BSNL ने लॉन्च किया खास डेटा ऑफर, Jio के डबल धमाल को देगा टक्कर
भारतीय टेलीकॉम बाजार में सभी कंपनियों के बीच काफी कंप्टीशन चल रहा है। हर कंपनी कुछ नए, सस्ते और आकर्षित ऑफर लाकर ग्राहकों को अपनी तरफ खींचने का प्रयास कर रही है। इस कड़ी में सबसे धमाकेदार शुरुआत रिलायंस जीयो ने की थी जब उसने ग्राहकों को करीब 6 महीने तक फ्री अनलीमिटेड डाटा दिया और उसके बाद रोज एक जीबी डाटा देना शुरू किया। इसके बाद बाकी सभी कंपनियों ने भी अपने नए ऑफर्स की शुरुआत कर दी और अपने-आप को भारतीय बाजार में बनाए रखा।

BSNL ने पेश किया खास ऑफर
इस रेस में भारतीय दूर संचार कंपनी यानी बीएसएनएल थोड़ा पीछे रह गई। बीएसएनएल के ग्राहकों की संख्या कम हो गई। जिसके मद्देनजर अब बीएसएनएल ने एक नए ऑफर की सुविधा देने की शुरुआत की है। रिलायंस जियो को टक्कर देने और अपने ग्राहकों को वापस लाने के लिए बीएसएनएल ने यूजर्स को रोजाना 2 जीबी अतिरिक्त डेटा देने का फैसला किया है। यह ऑफर 18 जून से शुरू हुआ है और 60 दिनों तक उपलब्ध रहेगा।
रोजाना मिलेगा 2 जीबी डेटा
दरअसल, बीएसएनएल ने अपने 3जी डेटा एसटीवी कॉम्बो प्लान में रोजाना मिलने वाले डेटा की लिमिट में एक्सट्रा 2 जीबी डेटा जोड़ दिया है। इस ऑफर के तर्ज पर कंपनी ने अनलिमिटेड कॉम्बो प्लान 999 रुपए, 666 रुपए, 485 रुपए और 186 रुपए के प्लान में बदलाव किया है। बीसीएनएल के इन चारों प्लान में ग्राहकों को अब एक्सट्रा 2 जीबी डेटा रोज मिलेगा। इसके अलावा इन प्लान में पहले से मिलने वाले लाभ वैसे ही मिलते रहेंगे।
गौरतलब है कि अनलिमिटेड कॉम्बो प्लान 999 रुपए, 666 रुपए, 485 रुपए और 186 रुपए के प्रीपेड प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग बिना किसी एफयूपी लिमिट के मिलेगी। जबकि 186 रुपए और 999 रुपए का प्लान ट्रू अनलिमिटेड डेटा ऑफर देता है। जिसमें यूजर्स को डेटा खत्म होने के बाद 40 केबीपीएल की स्पीड देता है।
जियो केस तर्ज पर बीएसएनएल का ऑफर
रिपोर्ट के मुताबिक सभी प्लान सिर्फ 60 दिनों तक के लिए ही है। 60 दिनों के बाद टैरिफ में हुए बदलाव मान्य होंगे। आपको बता दें कि हाल ही में रिलायंस जियो ने डबल धमाका ऑफर लॉन्च किया था। इस ऑफर में यूजर्स को अतिरिक्त डेटा और डिस्काउंट दोनों दिया जा रहा है। जियो का यह डबल धमाका ऑफर 30 जून तक के लिए है। जियो के इसी ऑफर के तर्ज पर बीएसएनएल ने अपने डेटा प्लान में 2 जीबी की बढ़ोतरी की है जो 18 जून से अगले 60 दिनों तक मान्य है।


Click it and Unblock the Notifications