Home
News

BSNL यूजर्स के लिए खुशखबरी: Wi-Fi से करें हाई-क्वालिटी कॉलिंग, जानें कैसे कर सकेंगे इस्तेमाल?

कुछ समय पहले Jio, Airtel और Vi जैसी टेलीकॉम कंपनियों ने रिचार्ज की दरों में वृद्धि कर दी थी, जिसके बाद से BSNL की यूजर्स संख्या में जबरदस्त उछाल देखने मिला। महंगे रिचार्ज की वजह से लोगों ने BSNL की तरफ बढ़ना ज्यादा बेहतर समझा।

अपने बढ़ते यूजर्स बेस की वजह से कंपनी ने कई बड़े बदलाव भी किए हैं, फिर चाहे कंपनी का लोगो चेंज करना या कोई नई सर्विस को लॉन्च करना हो। बीएसएनएल लगातार अपनी सर्विस को बेहतर करने के प्रयास कर रही है, जिसके चलते ये नए-नए कदम भी उठा रही है।

BSNL ने अपने यूजर्स के लिए पेश की नई सर्विस

इसी कड़ी में कंपनी ने अपने मौजूदा ग्राहकों को खुश करने और नए ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए एक नई सर्विस को शुरू कर दिया है, जो कि ग्राहकों को वाई-फाई का इस्तेमाल करके कॉल करने की परमिशन देगी। चलिए BSNL की इस नई सर्विस के बारे में जानते हैं।

क्या है BSNL की नई सर्विस

हाल ही में BSNL कंपनी ने एक नई सर्विस को लॉन्च किया है, जो कि ग्राहकों को Wi-Fi का इस्तेमाल करके कॉल करने की परमिशन देगी। कंपनी 4G यूजर्स के लिए VoLTE सर्विस लेकर आई है। ये सर्विस 4जी पर हाई-डेफिनेशन वॉयस कॉल की परमिशन देती है।

कैसे करें नई सर्विस को एक्टिव?

अगर आप बीएसएनएल यूजर्स हैं और इस सर्विस को एक्टिव करना चाहते हैं, तो आपको BSNL 4G या 5G सिम से 53733 पर 'ACTVOLTE' लिखकर एक मैसेज भेजना होगा। इसके बाद प्राप्त हुए दिशा निर्देशों का पालन करना होगा। ऐसा करने के बाद आप बिना किसी परेशानी के अपने वाई-फाई से कॉलिंग कर सकते हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह सर्विस केवल BSNL 4G और 5G यूजर्स के लिए पेश की गई है। यानी की 2G और 3G यूजर्स इस सर्विस का लाभ नहीं ले सकते हैं। अगर 2G और 3G यूजर्स इस सर्विस का लाभ लेना चाहते हैं, तो उन्हें अपने पास वाले BSNL कस्टमर्स सर्विस सेंटर पर जाकर सिम को 4G और 5G में पोर्ट करवाना है। यूजर्स बिना किसी चार्ज के सिम को 4G और 5G में बदल सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Recently BSNL company has launched a new service, which will allow customers to make calls using Wi-Fi. The company has brought VoLTE service for 4G users.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X